Homeराजनीति'कॉन्ग्रेस में शरीफ होना पाप, प्रशांत किशोर की फौज को खुश कर मिलता है...

‘कॉन्ग्रेस में शरीफ होना पाप, प्रशांत किशोर की फौज को खुश कर मिलता है टिकट’: पंजाब के पार्टी नेता ने खोले राज

"कई लोग जो कॉन्ग्रेस की विचारधारा से जुड़े भी नहीं है, वे भी प्रशांत किशोर की फौज को खुश करके टिकट ले लेते हैं। शरीफ होने के नाते हम जैसों को साइड कर दिया जाता है।"

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले प्रशांत किशोर के विरोध में तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) में मची भगदड़ से आप बखूबी परिचित हैं। हाल ही में उनका क्लबचैट ऑडियो सामने आया था, जिसमें वह बंगाल चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के जबर्दस्त प्रभाव को बयाँ कर रहे थे। उसके बाद से वह लगातार बंगाल चुनावों में ममता बनर्जी की संभावित हार से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि भविष्य की परियोजनाओं जिनमें पंजाब में कॉन्ग्रेस के लिए काम करना भी शामिल है, पर बंगाल के नतीजों की छाया नहीं पड़ने देने के मकसद से वे ऐसा कर रहे हैं।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार बना चुके हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में भी पंजाब और उत्तर प्रदेश में कॉन्ग्रेस के लिए काम किया था। लेकिन, पंजाब के एक कॉन्ग्रेस नेता की किताब चुनाव से पहले प्रशांत किशोर और पार्टी दोनों की मुसीबत बढ़ा सकती हैं।

कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता व पंजाब राज्य उद्योग विकास कार्पोरेशन के चेयरमैन कुमार कृष्ण कुमार बावा की किताब ‘संघर्ष के 45 साल’ रिलीज हुई है। इसमें बताया गया है कि कैसे पंजाब में कॉन्ग्रेस का टिकट पाने के लिए पहले प्रशांत किशोर की फौज को खुश करना जरूरी होता है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट में कृष्ण कुमार बावा की किताब के हवाले से कॉन्ग्रेस की भीतरी सच्चाई पर कई खुलासे किए गए हैं। बावा ने अपनी किताब में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के काम करने के तरीकों को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि यहाँ (कॉन्ग्रेस में) शरीफ होना पाप है। कई लोग जो कॉन्ग्रेस की विचारधारा से जुड़े भी नहीं है, वे भी यहाँ प्रशांत किशोर की फौज को खुश करके टिकट ले लेते हैं, जबकि शरीफ होने के नाते उन जैसों को साइड कर दिया जाता है। 2017 में उनके साथ ऐसा ही कुछ हुआ था। जहाँ पहले उन्हें लुधियाना पूर्वी हलके से चुनाव में उतारने की बात हुई, लेकिन बाद में उनका टिकट कट गया। 

गौरतलब है कि मैसेजिंग एप क्लबहाउस पर प्रशांत किशोर के साथ बातचीत में लुटियंस मीडिया के कई चेहरे शामिल थे। मसलन, रवीश कुमार, साक्षी जोशी, आरफा खानम शेरवानी, रोहिणी सिंह, स्वाति चतुर्वेदी वगैरह। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था, “मोदी के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी नहीं है। मोदी का पूरे देश में एक कल्ट बन गया है। 10 से 25 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिनको मोदी में भगवान दिखता है। चाहे वो सही दिखे या गलत, वो एक अलग बहस का मुद्दा हो सकता है। यहाँ का हिंदी भाषी मोदी का कोर बेस सपोर्ट है और मोदी काफी पॉपुलर हैं। अगर आप इधर सर्वे कर कर रहे हैं तो मोदी-ममता समान रूप से पॉपुलर हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैदान में CM योगी, बूथ तक सक्रिय संगठन और भ्रम में विपक्ष… UP में BJP ऐसे कर रही 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने...

UP में 2027 चुनाव के लिए BJP संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क, कमजोर सीटों पर फोकस और विकास कार्यों के दम पर चुनावी तैयारी में जुट गई है।

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।
- विज्ञापन -