Homeराजनीतिराजद नेता ने PFI के 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' नारे का किया समर्थन, बताया विरोध का...

राजद नेता ने PFI के ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ नारे का किया समर्थन, बताया विरोध का तरीका: कार्रवाई का भी किया विरोध

राजद नेता शिवानंद तिवारी के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी उन्हें लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अब शिवानंद तिवारी का भी पाकिस्तान के लिए टिकट कटवा देना चाहिए तो कुछ लोग इसे तुष्टिकरण की चरम सीमा बता रहे हैं।

एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो कॉन्ग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी से मिलकर भाजपा को हटाने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के नेता शिवानंद तिवारी ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कहने वाले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) जैसे संगठनों का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद कहना विरोध का तरीका है।

राजद के वरिष्ठ नेता तिवारी ने कहा, “पाकिस्तान जिंदाबाद का जो नारा है, वो एक प्रोटेस्ट का इजहार है। ऐसा नहीं है कि वो (नारे लगाने वाले) पाकिस्तानी हो गए हैं। यह प्रोटेस्ट का इजहार है कि हाँ भाई चिढ़ा रहे हैं आपको… विरोध कर रहे हैं कि नहीं भाई साहब, जो आप कर रहे हैं उसका हम समर्थन नहीं कर रहे हैं… हम उसका विरोध कर रहे हैं और विरोध के स्वरूप पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिया। ऐसा नहीं है कि वो पाकिस्तान जाने के लिए तैयार है और कह दीजिए तो वह चला जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “इस बात को भी समझना चाहिए। आप उसका जवाब क्या दे रहे हैं कि चुन-चुन कर मारेंगे। इसका का प्रोटेस्ट है ये। आप चुन-चुन कर मार रहे हैं। क्या हालत हो गई है भाई?”

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिवारी ने यह बात पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के प्रदर्शन और नारेबाजी पर कही। उन्होंने कहा कि उनका प्रोटेस्ट करने का अपना तरीका है। उन्होंने कहा कि चुन-चुन मारने जैसी टिप्पणी के कारण ही दूसरे देशों में भारतवंशियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिन-जिन देशों में भारत के लोग हैं, उनके खिलाफ नफरत का इजहार होने लगा है।

शिवानंद के इस बयान पर बिहार में उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने ही विरोध किया है। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि तिवारी का यह बयान देश के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला है। कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी का इस तरह का बयान कहीं से सही नहीं है और जब देश की बात आती है तो इसकी एकता-अखंडता के लिए एकजुट हैं।

राजद नेता शिवानंद तिवारी के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी उन्हें लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अब शिवानंद तिवारी का भी पाकिस्तान के लिए टिकट कटवा देना चाहिए तो कुछ लोग इसे तुष्टिकरण की चरम सीमा बता रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -