Homeराजनीतिसोनिया गाँधी को हिंदी से नफरत? हिंदी में शपथ लेने वाले कॉन्ग्रेसी MP को...

सोनिया गाँधी को हिंदी से नफरत? हिंदी में शपथ लेने वाले कॉन्ग्रेसी MP को लगाई क्लास

केरल के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने हिंदी में शपथ लेकर सबको चौंका दिया। उनके इस कदम का अधिकांंश सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया। इसमें खुद पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य भाजपा नेता शामिल थे।

लोकसभा भाषाई विविधता का गवाह बनी। दिन था – सोमवार यानी 17 जून 2019। इस दिन को नवनिर्वाचित सांसदों ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में शपथ ली। अधिकतर सांसदों ने हिंदी में शपथ ली, वहीं दिल्ली के सांसद हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी और पहली बार सांसद बने प्रताप चंद्र सारंगी ने संस्कृत में शपथ ली। इस बीच केरल से कॉन्ग्रेस के सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश ने हिंदी में शपथ लेकर सबको चौंका दिया। सुरेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शपथ लेने वाले दूसरे सदस्य थे। केरल के सांसद के इस कदम का अधिकांंश सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया। इसमें खुद पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य भाजपा नेता शामिल थे। प्रधानमंत्री के शपथ लेने के बाद सुरेश ने उनको बधाई भी दी।

जब मोदी सरकार द्वारा अलग-अलग जगहों पर हिंदी को लागू करने के कदम का विभिन्न राज्यों द्वारा विरोध किया जा रहा है, ऐसे में सांसद कोडिरुन्निल द्वारा लोकसभा में हिंदी में शपथ लेने से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गाँधी खासा नाराज हो गईं। सोनिया ने इसके लिए सांसद को डांट भी लगाई कि उन्होंने मलयालम की जगह हिंदी में शपथ क्यों ली। इसके बाद सोनिया ने केरल के अन्य सांसदों को मलयालम या अंग्रेजी में शपथ लेने के लिए कहा। जानकारी के मुताबिक, केरल के कॉन्ग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन, वी के श्रीकान्तन भी हिंदी में शपथ लेने वाले थे, मगर सोनिया गाँधी की नाराजगी को देखते हुए उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।

कोडिकुन्निल सुरेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोनिया गाँधी ने उनके शपथ लेने के बाद उनसे पूछा था कि उन्होंने हिंदी में शपथ क्यों ली। सुरेश ने बताया कि पिछली बार उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली थी, इसलिए इस बार उन्होंने बदलाव के लिए हिंदी में शपथ ली। इससे पहले कोडिकुन्निल सुरेश 6 बार सांसद रह चुके हैं। कोडिकुन्निल सुरेश के बाद केरल के अन्य सांसदों ने अंग्रेजी या मलयालम में शपथ ली। केरल की एकमात्र महिला सांसद रेम्या हरिदास ने अंग्रेजी में शपथ ली।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -