Homeबड़ी ख़बर'ढाई किलो के हाथ' ने थामा कमल का साथ, विनोद खन्ना वाली सीट से...

‘ढाई किलो के हाथ’ ने थामा कमल का साथ, विनोद खन्ना वाली सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

दो दिन पहले सनी देओल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत 5 मिनट तक चली। उसके बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि...

बॉलीवुड कलाकार सनी देओल आज 23 अप्रैल 2019 को भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में उनको पार्टी की सदस्यता दी गई। खबरों के मुताबिक पार्टी हेडक्वार्टर में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें पार्टी में शामिल होने की पर्ची दी। साथ ही गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया।

इस मौक़े पर मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कई सालों का पारिवारिक संबंध अब राजनीतिक संबंध बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, “साल 2008 में धर्मेंद्र पार्टी के सांसद थे, अब उनके पुत्र सनी देओल भी जनता के बीच रहकर अपनी राजनीतिक छाप लोगों के बीच छोड़ेंगे।”

पीयूष गोयल ने सनी का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने फिल्मों के जरिए सुरक्षाबलों का उत्साह बढ़ाया है, उसी प्रकार वे राजनैतिक जीवन में भी अपनी पारी को आगे बढ़ाएँगे।

एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल ने पार्टी में शामिल होने के दौरान कहा, “जिस तरह से मेरे पापा इस परिवार के साथ जुड़े थे, उन्होंने अटल जी के साथ काम किया, आज मैं मोदी जी के साथ जुड़ रहा हूँ, मैं मोदी जी से जुड़ने आया हूँ। आज मोदी जी ने जिस तरह से पाँच सालों में काम किया है, इसलिए मैं चाहता हूँ कि अगले पाँच साल तक मोदी जी ही पीएम रहें। क्योंकि हम विकास चाहते हैं। मैं इस परिवार की सेवा करूँगा। 

बता दें अभी दो दिन पहले सनी देओल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत 5 मिनट तक चली। उसके बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चूँकि अब वे पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं तो कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें गुरदासपुर से प्रत्याशी बनाकर उतार सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक़्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -