Homeराजनीति'एक दिल्ली वाले हैं... पहले भगवान राम को गाली देते थे, अब उनका दर्शन...

‘एक दिल्ली वाले हैं… पहले भगवान राम को गाली देते थे, अब उनका दर्शन कर रहे’: केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर CM योगी

"कम से कम राम के अस्तित्व को, राम के महत्व को उन्होंने स्वीकार तो किया। अन्यथा विपक्षी दलों का कोई नेता ऐसा नहीं है, जिसने 6 दिसंबर 1992 को स्वर्गीय बाबूजी (दिवंगत कल्याण सिंह) को कोसा न हो, कटघरे में न खड़ा किया हो।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा के साथ-साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की नई-नई ‘राम भक्ति’ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये सपा-बसपा-कॉन्ग्रेस और अब एक दिल्ली वाले भी पहले भगवान श्री राम को गाली देते थे और अब माथा टेकने अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या इस प्रदेश में सपा, बसपा और कॉन्ग्रेस को शासन करने का अवसर नहीं मिला था?

वहीं उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या उत्तर प्रदेश के प्रति उनकी जिम्मेदारी नहीं थी? सीएम योगी ने कहा, “एक दिल्ली वाले हैं। उन्होंने तो यूपी-बिहार वालों को ही दिल्ली से भगा दिया। वो कह रहे हैं कि ये फ्री देंगे, वो फ्री देंगे। जब अवसर मिला था कुछ करने का, तब सबसे पहले इन्होंने यूपी के नागरिकों को दिल्ली से भगाने का काम किया था। इनको बताने की ज़रूरत है। एक छोटी सी दिल्ली संभाल नहीं पाए। यूपी-बिहार के लोगों को वहाँ से भगा दिया।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब राज्य में विधानसभा का चुनाव आ रहा है, तब उन्हें उत्तर प्रदेश नजर आ रहा है। उन्होंने कहा, “पहले भगवान राम को गाली देते थे। लेकिन, आज जब लगता है कि अब राम के बिना नैया पार होने वाली नहीं है, तो अब अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने आ रहे हैं। अच्छी बात है। कम से कम राम के अस्तित्व को, राम के महत्व को उन्होंने स्वीकार तो किया। अन्यथा विपक्षी दलों का कोई नेता ऐसा नहीं है, जिसने 6 दिसंबर 1992 को स्वर्गीय बाबूजी (दिवंगत कल्याण सिंह) को कोसा न हो, कटघरे में न खड़ा किया हो।”

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एक रैली में कहा था, “जब बाबरी मंदिर का ध्वंस हुआ तब मैंने अपनी नानी से पूछा कि नानी आप तो अब बहुत खुश होंगी? अब तो आपके भगवान राम का मंदिर बनेगा। नानी ने जवाब दिया – ना बेटा, मेरा राम किसी की मस्जिद तोड़ कर ऐसे मंदिर में नहीं बस सकता।” केजरीवाल ने मार्च 2014 में ये बयान दिया था। एक अन्य बयान में उन्होंने ‘मंदिर वहीं बनाएँगे, पर तारीख़ नहीं बताएँगे’ वाले नैरेटिव को आगे बढ़ाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -