Homeराजनीतिडिप्‍टी CM केशव प्रसाद मौर्य को लगा बड़ा झटका, सिराथू में मिली करारी हार,...

डिप्‍टी CM केशव प्रसाद मौर्य को लगा बड़ा झटका, सिराथू में मिली करारी हार, दोबारा मंत्री बनने पर लगा सवालिया निशान

सिराथू के सियासी समीकरण की बात करें तो कुर्मी वोट सपा के पक्ष में जाती दिखी जिसका एकतरफा फायदा पल्लवी पटेल को मिला, ऐसे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अपनी सीट से हाथ धोना पड़ा।

कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट पर यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा है। सपा की पल्लवी पटेल ने इस सीट पर 6832 वोट से जीत दर्ज की है। पल्लवी पटेल को कुल 105559 वोट मिले है जबकि बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य को 98727 वोटों के साथ हार मिली है।

केशव प्रसाद मौर्य ने हार स्वीकारते हुए ट्वीट किया, “सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फ़ैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ, एक-एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूँ,जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता।”

बता दें कि यह हार उनके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में सवाल यह भी है कि यूपी में चली सीएम योगी की सुनामी में बीजेपी के उप मुख्यमंत्री जीत नहीं पाए तो क्या योगी सरकार उनको मंत्रिमंडल में शामिल करेगी। हालाँकि, योगी सरकार के पास अभी भी केशव प्रसाद मार्या को एमएलसी बनाकर मंत्रिमंडल में शामिल करने का विकल्प है। खैर वे मंत्री बनते हैं या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

गौरतलब है कि सिराथू विधानसभा सीट पर बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य को कुल 43.23 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं सपा की पल्लवी पटेल को 46.6 फीसदी वोट मिले जबकि बसपा के मुंसब अली को 4.37 फीसदी वोट मिले हैं। सिराथू के सियासी समीकरण की बात करें तो कुर्मी वोट सपा के पक्ष में जाती दिखी जिसका एकतरफा फायदा पल्लवी पटेल को मिला, ऐसे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अपनी सीट से हाथ धोना पड़ा।

बता दे कि अभी तक के आँकड़ों के अनुसार, बीजेपी में प्रदेश की कुल 403 में से 274 सीटों पर आगे चल रही है वहीं सपा 124 सीट पर आगे चल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -