Homeराजनीतिशिवसेना चाहे तो आदित्य ठाकरे को बना सकता हूँ उप मुख्यमंत्री: देवेंद्र फड़णवीस

शिवसेना चाहे तो आदित्य ठाकरे को बना सकता हूँ उप मुख्यमंत्री: देवेंद्र फड़णवीस

“यह तो साफ है कि किसी भी कीमत पर इस चुनाव में बीजेपी, शिवसेना और दूसरे सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अपने पुराने सहयोगियों को साइडलाइन कर देना हमारी परंपरा में नहीं है भले ही हम सबसे बड़ा दल क्यों न हों। हम बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।”

महाराष्ट्र में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। महा जनादेश यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वो शिवसेना की युवा ईकाई के प्रमुख आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री पद देने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि स्थिति चाहे जो भी हो महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ेगी।

देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, “यह तो साफ है कि किसी भी कीमत पर इस चुनाव में बीजेपी, शिवसेना और दूसरे सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अपने पुराने सहयोगियों को साइडलाइन कर देना हमारी परंपरा में नहीं है भले ही हम सबसे बड़ा दल क्यों न हों। हम बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।”

पिछले काफ़ी समय से यह ख़बर सुर्ख़ियों में थी कि शिवसेना आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर रही थी। इस संदर्भ ने फड़णवीस ने कहा,

“हमें इससे कभी कोई समस्या नहीं थी। हम अभी भी उन्हें यह पद देने को तैयार हैं। ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले आदित्य पहले सदस्य होंगे और हमें ख़ुशी होगी अगर वह हमारी सरकार का हिस्सा बनेंगे।”

सीटों के बँटवारे को लेकर मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि यह आँकड़ा 130 से 140 तक हो सकता है और बाक़ी बची सीटों को सहयोगी दलों के बीच बाँट दी जाएँगी। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटें 288 हैं।

ग़ौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद बीजेपी और सहयोगी दल शिवसेना के लिए तनाव का कारण बना हुआ था। एक तरफ़ बीजेपी देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री बनाए रखना चाहती थी तो वहीं शिवसेना आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे थे। लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और अमित शाह के बीच तय हुआ था कि दोनों पार्टियां बराबर-बराबर सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -