HomeराजनीतिPM मोदी के आरोपों से तिलमिलाई ममता बनर्जी ने किया खाली वार: 'किसान सम्मान...

PM मोदी के आरोपों से तिलमिलाई ममता बनर्जी ने किया खाली वार: ‘किसान सम्मान निधि’ नहीं लागू करने पर दिया गोलमोल जवाब

"आज (शुक्रवार को) पीएम मोदी ने अपने टेलीविजन भाषण में किसानों के मुद्दों को सुलझाने पर काम करने की बजाय उनके प्रति अपनी चिंता जताई। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पश्चिम बंगाल के किसानों को सम्मान निधि योजना के तहत मदद करने के अपने इरादे का दावा किया।"

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 18000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (25 दिसंबर, 2020) को ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए 70 लाख किसानों को राजनीतिक वजहों से मदद से वंचित रखने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर उनकी विचारधारा को भी कोसा था।

वहीं अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मामले में खुद को घिरता देख पलटवार किया है। हालाँकि, इस दौरान भी उन्होंने राज्य में पीएम किसान सम्मान निधि योजना को नहीं लागू करने को लेकर कोई बात नहीं कही और मुद्दे को अलग ही दिशा देते हुए पीएम मोदी पर ही लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा दिया।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “आज (शुक्रवार को) पीएम मोदी ने अपने टेलीविजन भाषण में किसानों के मुद्दों को सुलझाने पर काम करने की बजाय उनके प्रति अपनी चिंता जताई। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पश्चिम बंगाल के किसानों को सम्मान निधि योजना के तहत मदद करने के अपने इरादे का दावा किया। फैक्ट ये है कि वह लोगों को अपने आधे सच से गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।”

ममता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया, “तथ्य यह है कि मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल की मदद करने के लिए एक भी काम नहीं किया है। उन्हें अभी तक बकाया 85 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी करनी है, जिसमें 8000 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया भी शामिल है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।”

वहीं दूसरी ओर ममता पर निशाना साधते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी राज्य के किसानों को पीएम सम्मान निधि नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए चिंता कि बात है कि पश्चिम बंगाल के किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का फायदा नहीं मिल सकेगा।” ममता सरकार के रवैए को लेकर उन्होंने कहा, “एक राज्यपाल होने के नाते मैंने कई बार मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर अवगत कराया है, लेकिन मेरे किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया गया।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसानों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था, “अगर बंगाल आपकी धरती है तो आपने बंगाल में किसानों को केंद्र सरकार की योजना से होने वाले लाभ से क्यों वंचित रखा? अब आप उठ कर पंजाब पहुँच गए? आपको क्या लगता है लोग इसे भूल जाएँगे।”

उन्होंने कहा कि बंगाल के किसानों को केंद्र की योजनाओं के लाभ से वंचित रखा गया। बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जो योजनाओं का लाभ किसानों तक नहीं पहुँचने दे रहा। ममता बनर्जी की विचारधारा ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। अपनी बात रखते हुए पीएम ने उस विचारधारा को भी कोसा, जिसके कारण आज बंगाल का विकास रुका हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -