Homeदेश-समाजएजाज़ ने अस्पताल में तोड़ा दम, अपने साथी महिला पुलिसकर्मी को जिंदा जलाकर मार...

एजाज़ ने अस्पताल में तोड़ा दम, अपने साथी महिला पुलिसकर्मी को जिंदा जलाकर मार डाला था

एजाज़ सौम्या से शादी करने की कोशिश कर रहा था। जबकि वह पहले से ही शादीशुदा थीं और उनके तीन बच्चे भी हैं। शादी की बात पर इनकार सुनने के बाद एजाज़ ने...

केरल में अपनी सहकर्मी पर धारधार हथियार से वार कर उन्हें जिंदा जलाने वाले पुलिसकर्मी एजाज़ ने कल (जून 19, 2019) अस्पताल में दम तोड़ दिया। एजाज़ पर आरोप था कि उसने अपनी साथी महिला पुलिस ऑफिसर सौम्या पुष्पकरन के साथ बीच सड़क पर मारपीट की, उन पर तलवार से वार किया और फिर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया। इस पूरी घटना को अंजाम देने के दौरान एजाज़ भी बुरी तरह (40%) झुलस गया, जिसके बाद से उसका इलाज़ केरल के आलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चल रहा था।

जानकारी के अनुसार सौम्या एक सिविल पुलिस ऑफिसर (CPO) थीं, जिनकी तैनाती वल्लिकुन्नम पुलिस स्टेशन में थी। उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी और वो तीन बच्चों की माँ थीं, उनके पति विदेश में नौकरी करते हैं।

सौम्या 15 जून को अपने स्कूटर से घर लौट रही थीं जब आरोपित घटना को अंजाम देने के लिए घात लगाए बैठा था। 4 बजे जब सौम्या अपनी ड्यूटी पूरी करके घर लौट रही थीं तो आरोपित एक किराए की कार में बैठकर सही समय का इंतजार कर रहा था। जैसे ही सौम्या अपने घर के नजदीक पहुँची तो एजाज़ ने उस कार से उनके स्कूटर को टक्कर मारकर गिरा दिया और तलवार से उन पर हमला किया। इस दौरान सौम्या ने खुद को बचाने का प्रयास किया और पास के घर में छिपने की कोशिश की, लेकिन एजाज़ ने उन्हें बाहर खींचा और पेट्रोल छिड़क कर उन पर आग लगा दी।

पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोपित से शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था इसलिए उसने ऐसा किया। वहीं सौम्या की माँ इंदिरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एजाज़ और सौम्या के बीच पैसों के लेन-देन का मामला था, जिसके कारण यह सब हुआ। उन्होंने बताया कि एजाज़ ने सौम्या से पैसे उधार लिए थे। लेकिन वह पैसे वापस देने से इनकार कर रहा था और सौम्या से शादी करने की कोशिश कर रहा था। जबकि वह पहले ही शादीशुदा थीं और उनके तीन बच्चे हैं। एजाज़ ने इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -