Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाश्रीनगर में डोवाल: पूरे शहर का लिया जायज़ा, देखे बकरीद के इंतज़ाम

श्रीनगर में डोवाल: पूरे शहर का लिया जायज़ा, देखे बकरीद के इंतज़ाम

अजीत डोवाल पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हिस्से का एक-एक कर दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने शोपियाँ और अंनतनाग का दौरा किया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवाल ने बकरीद के मौके पर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में डेरा डाल रखा है। NSA ने शहर के सभी महत्वपूर्ण इलाकों के अलावा सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण जिलों पांपोर, बड़गाम, और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और अवंतीपोरा का भी दौरा किया।

अजीत डोवाल पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हिस्से का एक-एक कर दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने शोपियाँ और अंनतनाग का दौरा किया था। इसी शृंखला में वह फ़िलहाल श्रीनगर में हैं। वहाँ उन्होंने मुख्य कमर्शियल/बाज़ार इलाके के अलावा सौरा, लाल चौक, हज़रतबल आदि महत्वपूर्ण इलाकों में रेकी की।

इसके पहले डोवाल घाटी में जिहाद के गढ़ माने जाने वाले अनंतनाग पहुँचे थे और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की थी। राज्यसभा से जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने के अगले ही दिन यानी 6 अगस्त को जम्मू-कश्मीर पहुँचे डोवाल इसके बाद से ही राज्य में डेरा डालकर सुरक्षा प्रबंधों पर निगाह रखे हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -