Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपड़ोसी के घर गई थी 7 साल की बच्ची, अगवा कर रेप किया, फिर...

पड़ोसी के घर गई थी 7 साल की बच्ची, अगवा कर रेप किया, फिर जिंदा जलाया: पानी टंकी से मिली लाश, पाकिस्तान की घटना

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया है कि बच्ची अपनी दादी, माँ और बहन के साथ एक पड़ोसी के घर गई थी। थोड़ी देर बाद वहीं से गायब हो गई और फिर उसकी लाश ही मिली।

पाकिस्तान (Pakistan) में एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर उसे जिंदा जला दिया। घटना इस्लामाबाद (Islamabad) से सटे कोहसर कस्बे की है। द न्यूज के मुताबिक, नाबालिग का शव पुराना किरपा रोड में एक घर की पानी की टंकी से बरामद किया गया है। ये इलाका किरपा पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। मृतक बच्ची मरदान इलाके की रहने वाली थी।

पीड़ित पिता ने किरपा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि उनकी 7 साल की बेटी अपनी दादी, माँ और बहन के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए पड़ोसी के घर गई थी। थोड़ी देर बाद नाबालिग के लापता होने की खबर मिली। परिवार वाले बच्ची को ढूँढते रहे, लेकिन वह नहीं मिली।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने अपने पड़ोसी की बेटी को एक अजनबी के साथ एक निर्माणाधीन घर से बाहर भागते हुए देखा था। जब उनका परिवार निर्माणाधीन घर में पहुँचा तो उनके होश उड़ गए। रिपोर्ट के अनुसार, बेटी की जली लाश घर की छत पर पानी की टंकी में मिली। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एक लड़की सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जल्द पूरी घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

बता दें कि पाकिस्तान में साल दर साल महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। हालत यह है कि पंजाब प्रांत में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध बढ़ रही यौन हिंसा के बाद ​जून 2022 में आपातकाल की घोषणा की गई थी। पंजाब के गृह मंत्री अट्टा तरार ने कहा था कि उन्हें ये करने पर मजबूर होना पड़ा, क्योंकि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होते अपराध समाज और सरकार दोनों के लिए चिंताजनक हैं। हालाँकि, इसके बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -