Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'अगर हिंदुस्तान सच में 370 को हटा, कश्मीर का पूर्ण विलय कर ले गया...

‘अगर हिंदुस्तान सच में 370 को हटा, कश्मीर का पूर्ण विलय कर ले गया तो अब बात POK पर होगी’

370 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। बासित यह भी बताते हैं कि राम माधव ने उन्हें सलाह दे दी थी कि हुर्रियत और अलगाववादियों के ज़रिए कश्मीर पर कब्ज़ा बनाए रखने की कोशिश छोड़ कर पाकिस्तान को अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए।

ट्विटर पर जम्मू-कश्मीर के विभाजन और उसे केंद्र-शासित प्रदेश में तब्दील करने के साथ एक वीडियो घूमने लगा है। पाकिस्तानी टीवी चैनल के एक वीडियो में हिंदुस्तान में पाकिस्तान के उच्चायुक्त (हाई कमिश्नर) रह चुके अब्दुल बासित इस वीडियो में बताते हुए नज़र आ रहे हैं कि कैसे पाँच साल पहले ही भाजपा के नए-नए महासचिव बने राम माधव ने उन्हें बता दिया था कि 370 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। बासित यह भी बताते हैं कि राम माधव ने उन्हें सलाह दे दी थी कि हुर्रियत और अलगाववादियों के ज़रिए कश्मीर पर कब्ज़ा बनाए रखने की कोशिश छोड़ कर पाकिस्तान को अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए।

इस वीडियो में बासित आगे यह भी बताते हैं कि कैसे अगर हिंदुस्तान सच में 370 को हटा कर कश्मीर का पूर्ण विलय हिंदुस्तान में कर ले गया तो ट्रम्प का कश्मीर मामले पर मध्यस्थता करना पाकिस्तान को ही महँगा पड़ेगा। उनके अनुसार एक बार जम्मू-कश्मीर के गैर-पाकिस्तानी हिस्से का अगर हिंदुस्तान में पूर्ण विलय हो गया तो फिर हिंदुस्तान के हिस्से का कश्मीर तो बातचीत का हिस्सा ही नहीं होगा। फिर बात केवल POK पर होगी।

अब्दुल बासित के इस बयान से यह साफ़ है कि भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा और खासकर कि कश्मीर के मुद्दे पर आंतरिक रूप से प्रतिबद्ध हमेशा से रही है- पाँच साल पहले से भाजपा के नए-नए बने महासचिव तक ने पाकिस्तानी सरकार को अपनी पार्टी और सरकार की स्पष्ट नीति बता दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -