Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश: दर्द बयां करने की सजा, हिन्दू महिला पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा

बांग्लादेश: दर्द बयां करने की सजा, हिन्दू महिला पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा

बांग्लादेश हिन्दू बुद्धिस्ट क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल (एचबीसीयूसी) की आयोजन सचिव प्रिया साहा ने ट्रंप से मुलाकात में कहा था कि बांग्लादेश से अल्पसंख्यक समुदाय के 3.7 करोड़ लोग लापता हैं।

अल्पसंख्यक हिन्दुओं की दुर्दशा बयां करने वाली महिला पर बांग्लादेश में देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा। इस हिन्दू महिला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा था कि उसके देश में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह महिला हैं, बांग्लादेश हिन्दू बुद्धिस्ट क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल (एचबीसीयूसी) की आयोजन सचिव प्रिया साहा।

बांग्लादेश के सड़क परिवहन मंत्री एवं सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर ने महिला को झूठी बताते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाए जाने की जानकारी दी। साहा ने 19 जनवरी को ह्वाइट हाउस में आयोजित एक बैठक में भाग लिया था।

इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही साहा बांग्लादेश की बहुसंख्यक आबादी के निशाने पर हैं। वीडियो में वह खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताती दिख रही हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति से कहती हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय के 3.7 करोड़ लोग बांग्लादेश से लापता हो गए हैं। उन्होंने इन्हें गैर कानूनी तरीके से जेल में कैद रखने या हत्या किए जाने का शक जताया।

साहा उन पॉंच बांग्लादेशियों और दो रोहिंग्या शरणार्थियों में से एक थीं जिन्हें ढाका के अमेरिकी दूतावास ने व्हाइट हाउस भेजा था। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कादर ने कहा, “महिला झूठी है और जान- बूझकर देशद्रोही टिप्पणी की है। उनका बयान पूरी तरह गलत हैं। इससे कोई भी सहमत नहीं होगा। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में कार्रवाई चल रही है। हमें निश्चित रूप से उनके खिलाफ कदम उठाना चाहिए और हम इस प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं,क्योंकि एक बांग्लादेशी नागरिक होने के बावजूद उन्होंने झूठी, जान-बूझकर, देशद्रोही टिप्पणी की।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -