Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान के काबुल में अलग-अलग बम धमाकों में कम-से-कम 30 लोगों की मौत: मस्जिद...

अफगानिस्तान के काबुल में अलग-अलग बम धमाकों में कम-से-कम 30 लोगों की मौत: मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने के दौरान हुआ विस्फोट

गुरुवार (28 अप्रैल 2022) को अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ इलाके में दो अलग-अलग विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका एक बस में हुआ था, जिसमें महिलाएँ एवं बच्चे सवार थे। इस हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली थी।

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में शुक्रवार (29 अप्रैल 2022) की दो बम विस्फोट हुए। इन दोनों विस्फोटों में कम-से-कम 30 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। खबर यह भी आ रही है कि मृतकों की संख्या बताई गई संख्या से कई गुना अधिक है। वहीं, तालिबान अधिकारियों ने एक विस्फोट में 20 और दूसरे में 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय (MoI) के एक प्रवक्ता ने कहा कि काबुल के छठे पुलिस जिले में एक मस्जिद में विस्फोट हुआ। इसमें कम-से-कम 20 लोग मारे गए हैं। हमलावर भी मारा गया है। घटना काबुल के सराय अलाउद्दीन की है। इस हमले में घायलों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वहीं, दूसरा ब्लास्ट काबुल के दारुल अमन इलाके के एक घर में हुआ है। अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज के अनुसार, इसमें 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, इस हमले में 20 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि सराय उलाउद्दीन की सुन्नी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान धमाका हुआ। अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

बता दें कि गुरुवार (28 अप्रैल 2022) को अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ इलाके में दो अलग-अलग विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका एक बस में हुआ था, जिसमें महिलाएँ एवं बच्चे सवार थे। इस हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -