Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयदुनिया में मची चीख-पुकार, पाकिस्तान में लग रहे 'कोरोना वायरस जिंदाबाद' के नारे

दुनिया में मची चीख-पुकार, पाकिस्तान में लग रहे ‘कोरोना वायरस जिंदाबाद’ के नारे

चीन के वुहान शहर से यह संक्रमण शुरू हुआ था। अब तक दुनिया के 114 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण 5,000 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। दुनियाभर में 1,34,300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

करीब तीन महीने पहले चीन में दस्तक देने वाले कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे महामारी घोषित कर चुका है। इसके बढ़ते प्रकोप ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएँगे कि पाकिस्तान में कोरोना जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक विडियो कुछ छात्र कोरोना वायरस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विडियो पाकिस्तान का है। यहाँ के एक विश्वविद्यालय के छात्र अपनी परीक्षाएँ स्थगित होने पर कोरोना वायरस जिंदाबाद कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इससे उन्हें तैयारी करने का और समय मिल गया है।

ट्विटर पर इस विडियो को शेयर करते हुए @AnasMallick नाम के यूजर ने लिखा है कि यह बेहद बेतुका है। पाकिस्तान में विश्वविद्यालय के छात्र ‘कोरोना वायरस जिंदाबाद’ का जाप कर रहे हैं, क्योंकि कोरोना आउटब्रेक के कारण उनकी परीक्षा स्थगित हो गई हैं। इससे उन्हें तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल रहा है।

कोरोना के संक्रमण से भारत में अब तक दो मौत हो चुकी हैं। पहली कर्नाटक के कलबुर्गी निवासी 76 वर्षीय शख्स की ओर दूसरी दिल्ली निवासी 68 वर्षीय महिला की। साथ ही भारत में कोरोना संक्रमण के अब तक 82 मामले सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए भारत ने एक तरह से खुद को दुनिया से अलग-थलग कर लिया है। 15 अप्रैल तक यात्री वीजा सस्पेंड कर दिया है। साथ ही अपने नागरिकों को भी विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर से यह संक्रमण शुरू हुआ था। अब तक दुनिया के 114 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण 5,000 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। दुनियाभर में 1,34,300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। यही कारण है कि WHO ने बुधवार को इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -