Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयलॉकडाउन में एक बीवी के साथ घिरा हूँ, दूसरी के घर जा सकता हूँ:...

लॉकडाउन में एक बीवी के साथ घिरा हूँ, दूसरी के घर जा सकता हूँ: पुलिस से माँगी इजाजत

अधिकारी ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को केवल एक बार बाहर निकलने की अनुमति है। इसका इस्तेमाल भी वे सिर्फ़ ज़रूरी वस्तुएँ खऱीदने या फिर कोई आवश्यक काम करने के लिए ही कर सकते हैं।

दुबई के एक रेडियो स्टेशन में एक पुलिस अधिकारी के सामने तब अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक श्रोता ने अजीब सा सवाल पूछ दिया। दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर वहाँ भी अन्य देशों की तरह लोगों को सेल्फ-क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। उक्त श्रोता ने पूछा कि क्या उसे क्वारंटाइन के दौरान अपनी दोनों बीवियों के घर में बारी-बारी से रहने की इजाजत मिल सकती है? चूँकि वहाँ लोगों को घर में रख कर बाहरी इलाक़ों को सैनिटाइज किया जा रहा है, उक्त व्यक्ति ने बताया कि वो एक ही बीवी के साथ घिरा हुआ है।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसने दो शादी की है। उसने इस बात की अनुमति माँगी कि वो जब चाहे अपनी दोनों बीवियों के घर जा सके। ब्रिगडियर सैफ मुहैर अल मज़रूई ने उस व्यक्ति के इस सवाल पर ठहाका लगाया। वो वहाँ के ट्रैफिक विभाग के डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने कहा कि अनुमति न मिलने की बात बोल कर अपनी दूसरी बीवी के सामने बहाना मार सकता है, जिसके पास वो नहीं जा पा रहा है।

हालाँकि, ब्रिगेडियर ने इस चीज की अनुमति देने से इनकार कर दिया, क्योंकि वहाँ की सरकार ने कहा है कि सिर्फ़ ज़रूरी चीजों के लिए ही लोग बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास रोज इस तरह के फोन कॉल्स आते हैं और लोगों को एक बार ही निकलने की अनुमति है। इसका इस्तेमाल वे सिर्फ़ ज़रूरी वस्तुएँ खऱीदने या फिर कोई आवश्यक काम करने के लिए कर सकते हैं।

ब्रिगेडियर ने बताया कि जिन क्षेत्रों को पहले सैनिटाइज करने में 1 सप्ताह लगते थे, अब वहाँ 1 दिन में ही काम हो जाता है। यूएई में अब तक 2500 के क़रीब कोरोना वायरस के मामले आए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -