Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफिलाडेल्फिया में ईद के दिन मस्जिद के बाहर चली 30 राउंड गोलियाँ: 15 साल...

फिलाडेल्फिया में ईद के दिन मस्जिद के बाहर चली 30 राउंड गोलियाँ: 15 साल का बच्चा बंदूक समेत हिरासत में, कुल 5 गिरफ्तार

फिलाडेल्फिया पुलिस ने बताया कि शहर में एक बड़ी मस्जिद के बाहर ईद-उल-फितर का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन अचानक दोपहर 2:30 बजे वहाँ 30 राउंड गोलियाँ चलीं, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना में 15 साल के संदिग्ध के अलावा एक व्यक्ति और बच्ची को चोट आई है।

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ईद के मौके पर मस्जिद के पास गोलीबारी की घटना प्रकाश में आई। घटना में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक 15 साल का लड़का भी है। पुलिस को उसके पास से भी बंदूक मिली है।

फिलाडेल्फिया पुलिस ने बताया कि शहर में एक बड़ी मस्जिद के बाहर ईद-उल-फितर का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन अचानक दोपहर 2:30 बजे वहाँ 30 राउंड गोलियाँ चलीं, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना में 15 साल के संदिग्ध के अलावा एक व्यक्ति और बच्ची को चोट आई है।

प्रशासन ने बताया है कि गोलीबारी के वक्त इलाके में 1 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। जैसे ही गोली की आवाज आई, सबने पास में बने पार्क, स्कूल और मस्जिद के पास भागना शुरू कर दिया। कुछ लोग फायरिंग से बचने के लिए पेड़ों के पीछे भी छिपे। इस भगदड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पुलिस अब पूरी घटना की जाँच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछा जा रहा है कि घटना के वक्त आखिर हुआ क्या था। एक चश्मदीद ने बताया है कि वो गोलियाँ चलने से पहले अपने कार के पास तक गईं थीं कि अचानक उन्हें वहाँ फायरिंग की आवाजें सुनाईं दीं। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों की सुरक्षा देखते हुए वापस बुला लिया। उसने लोगों को भागते हुए भी देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने मस्जिद के पास हुई इस घटना को जीवन का सबसे भयानक मंजर बताया है। वहीं पुलिस का कहना है ये घटना दो गुटों के बीच हुई झड़प के कारण हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चलाता था बच्चियों से रेप करने वाला ‘ग्रूमिंग गैंग’, सजा पूरी होने से पहले ही छोड़ा: जानिए कौन है ‘डैडी’ शब्बीर अहमद, ब्रिटेन में...

ब्रिटिश इतिहास के सबसे घिनौने और काले अध्यायों में से एक ये केस है। पाकिस्तान में जन्मा रेपिस्ट ब्रिटेन में नाबालिगों पर जुल्म ढहाता था।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुलझा धर्मांतरण विवाद, 26 परिवारों ने घर वापसी: पढ़ें- साय सरकार ने मिशनरियों पर कैसे कसी नकेल, पहले कॉन्ग्रेस देती...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भरंडा-खड़का गाँव में धर्मांतरण विवाद प्रशासनिक मध्यस्थता से सुलझा। परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की घर वापसी।
- विज्ञापन -