Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'क्या सही समय है, बड़ा एक्साइटमेंट हो रहा': यूक्रेन पर हमले के बीच रूस...

‘क्या सही समय है, बड़ा एक्साइटमेंट हो रहा’: यूक्रेन पर हमले के बीच रूस गए इमरान खान, अमेरिका की चेतावनी के बाद भी पूरा करेंगे दौरा

वीडियो में इमरान खान के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में इमरान खान को कहते सुना जा सकता है, "मैं कितने सही समय पर यहाँ आया हूँ, मैं बहुत उत्सुक हूँ।"

यूक्रेन पर हमले के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए मॉस्को पहुँचे हैं। जहाँ रूसी उप विदेश मंत्री, सर्गेई अलेक्सेयेविच रयाबकोव ने हवाई अड्डे पर इमरान खान और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। दूसरी तरफ यूक्रेन पर हमले को देखते हुए उनकी रूस यात्रा पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। अमेरिका ने भी इमरान खान के दौरे पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नसीहत दी थी। अमेरिका ने कहा कि यह हर ‘जिम्मेदार’ देश की जिम्मेदारी है कि वह यूक्रेन में रूस की गतिविधियों पर आपत्ति जताए। अमेरिका के चेतावनी के बाद भी पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से खबर आ रही है कि इमरान खान अपना मॉस्को दौरा पूरा करेंगे।

इस बीच इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह उनके मॉस्को में लैंडिंग के बाद का है। वीडियो में इमरान खान के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में इमरान खान को कहते सुना जा सकता है, “मैं कितने सही समय पर यहाँ आया हूँ, मैं बहुत उत्सुक हूँ।” कुछ देर बाद वह फिर दोहराते हैं, “मैं बहुत उत्सुक हूँ।”

बता दें कि इमरान खान जब मॉस्को में हैं तब रूस की सेना यूक्रेन में घुस चुकी है और पुतिन पूर्वी यूक्रेन में एक स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का आदेश दे चुके हैं। जिसके तहत गुरुवार (24 फरवरी, 2022) सुबह से ही राजधानी कीव और अलग-अलग शहरों में धमाके हो रहे हैं जिसके बाद यूक्रेन ने इसे फुल स्केल अटैक कहा है। ऐसे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के रूस दौरे को लेकर ट्विटर पर भी लोगों ने जमकर खिंचाई की। एक यूजर ने इसे उनकी औकात बताया है तो वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है, “फोटो तो अच्छी वाली लगा देते।”

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार (23 फरवरी, 2022) को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान इमरान खान और पुतिन की मॉस्को में होने वाली मुलाकात को लेकर सवाल पर कहा कि हमने पाकिस्तान को यूक्रेन पर हालिया रूसी आक्रमण के बारे में हमारी स्थिति को लेकर सूचित किया है। हमने उन्हें युद्ध पर कूटनीति को आगे बढ़ाने के हमारे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी है।

प्राइस ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ अपनी साझेदारी को अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण मानता है। बता दें कि इमरान खान बुधवार को मॉस्को के लिए रवाना हुए थे। अपने दो दिवसीय दौरे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतिन के साथ बैठक और आर्थिक सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की बात कही जा रही थी।

गौरतलब है कि इमरान खान के रूस रवाना होने से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी जैसे कई नाटो देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों के दाखिल होने के बाद रूस पहुँचने वाले खान पहले विदेशी नेता हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -