Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफटे पेट, टूटी हड्डियाँ, खून सने अंडरवियर... हमास आतंकियों ने महिलाओं से कुछ ऐसे...

फटे पेट, टूटी हड्डियाँ, खून सने अंडरवियर… हमास आतंकियों ने महिलाओं से कुछ ऐसे किया रेप: कुदाल से कर दिया किसी का सिर कलम, तो किसी के साथ 10 ने मिल कर किया बलात्कार

कुदाल से काटे जाने के बाद उसका सिर जमीन पर लुढ़कता रहा। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भी निंदा हो रही है, जिन्होंने इन घटनाओं को मानवता के खिलाफ अपराध के रूप में मान्यता नहीं दी।

हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुस कर वहाँ के आम नागरिकों को निशाना बनाया था। यहूदी मुल्क पर 5000 रॉकेट दागे गए थे और 1500 नागरिकों का नरसंहार कर दिया गया था। एक जर्मन महिला टैटू आर्टिस्ट की हत्या के बाद उसे नग्न कर हथियारों के साथ ‘अल्लाहु अकबर’ नारे लगाते हुए जुलूस निकाले जाने का वीडियो अब भी लोगों के जेहन में ताज़ा है। अब इजरायल के पुलिस-प्रशासन और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस हमले का एक और काला सच उजागर किया है।

हमास के इस्लामी आतंकियों ने न सिर्फ महिलाओं का बलात्कार किया, बल्कि पुरुषों को भी अप्राकृतिक यौनाचार का शिकार बनाया। यौन शोषण के पीड़ितों के लिए काम करने वाली संस्था के प्रवक्ता येल शेरेर ने बताया कि महिलाओं एवं पुरुषों के खिलाफ दुष्कर्म के सबूत मिले हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्हें शारीरिक हिंसा का भी शिकार बनाया गया। हमास के आतंकियों ने जानबूझकर यौन अपराधों की साजिश पहले से ही रच ली थी, ताकि आम लोगों को आतंकित किया जा सके।

महिलाओं के साथ इस कदर बलात्कार हुआ था कि उनके पेट तक फट गए थे। खूब से सने अंडरवियर मिले हैं। ऐसे सैकड़ों तस्वीरें, वीडियो क्लिप्स और बयान मिले हैं जिनसे यौन अपराधों की भयावहता का पता चलता है। एक महिला ने जब कपड़े उतारने से मना कर दिया तो उसका सिर कलम कर दिया गया। कुदाल से काटे जाने के बाद उसका सिर जमीन पर लुढ़कता रहा। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भी निंदा हो रही है, जिन्होंने इन घटनाओं को मानवता के खिलाफ अपराध के रूप में मान्यता नहीं दी। इन आपराधिक घटनाओं की जाँच में 6-8 महीने लग सकते हैं।

‘वंडर विमन’ का किरदार अदा करने वाली गल गैडोट ने भी इसे लेकर आवाज़ उठाई है। एक अन्य पीड़ित महिला के बारे में पता चला है, जिसके बारे में पता चला है कि वो एक परी की तरह सुंदर थी। 8-10 हमास आतंकियों ने मिल कर उसका सामूहिक बलात्कार किया। वो लगातार चिल्ला रही थी, “बंद करो ये सब, मुझे मार डालो। तुम जो कर रहे हो उसके बाद मैं खुद ही मर जाऊँगी।” महिलाओं से इस कदर बलात्कार किया गया कि उनके हाथ-पाँव की हड्डियाँ तक तोड़ डाली गईं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -