Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयआँख से बह रहा था खून, वीडियो पोस्ट कर बोली- अम्मी-अब्बा मुझे बचाओ: शौहर...

आँख से बह रहा था खून, वीडियो पोस्ट कर बोली- अम्मी-अब्बा मुझे बचाओ: शौहर खिजर उल्ला गिरफ्तार

जैस्मीन के मुताबिक शारजाह में उसका कोई रिश्तेदार नहीं है। उसके पास इतने पैसे भी नहीं है कि अपने बच्चों का लालन-पालन कर सकें। वह बंगलुरु स्थित अपने घर लौटना चाहती है। इसके लिए उसने स्थानीय प्रशासन से भी मदद मॉंग चुकी है।

शारजाह में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पत्नी से मारपीट करने के आरोप में वहाँ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार (नवंबर 14, 2019) को आई मीडिया रिपोर्ट्स के बाद पता चला कि महिला द्वारा सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाए जाने के बाद ये गिरफ्तारी हुई।

जानकारी के अनुसार बीते 12 नवंबर को जैस्मीन सुल्तान नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह रोती नजर आ रही थी। शेयर किए गए वीडियो में उसके आँख से खून भी रिस रहा था और अपनी अम्मी-अब्बा से वह बचाने की गुहार लगा रही थी।

ट्वीट कर उसने लिखा था, “मुझे मदद की जरूरत है। मेरा नाम जैस्मीन सुल्तान है। मैं यूएई के शारजाह में रहती हूॅं। मेरे पति का नाम मोहम्मद खिजर उल्ला है, मेरे पति ने मुझे बहुत बुरी तरह मारा है…मुझे मदद चाहिए।”

https://platform.twitter.com/widgets.js

महिला ने बताया है कि उसकी शादी को 7 साल हो चुके हैं और उसके 2 लड़के हैं। एक 5 साल का और दूसरा 17 महीने का है। लेकिन फिर भी उसका पति उसे लगातार मारता है और उस पर अत्याचार करता है। महिला के मुताबिक 47 वर्षीय उसके पति मोहम्मद खिजर उल्ला (भारतीय प्रवासी) ने उससे उसका पासपोर्ट और सोने के गहने भी ले लिए हैं। जिसके संबंध में उसने इस वर्ष फरवरी में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें : बीवी को कुल्हाड़ी से काट लोगों को धमका रहा था निसार कुरैशी, ग्रामीणों ने उतारा मौत के घाट

जैस्मीन के मुताबिक शारजाह में उसका कोई रिश्तेदार नहीं है। उसके पास इतने पैसे भी नहीं है कि अपने बच्चों का लालन-पालन कर सकें। वह बंगलुरु स्थित अपने घर लौटना चाहती है। इसके लिए उसने स्थानीय प्रशासन से भी मदद मॉंग चुकी है।

यह भी पढ़ें : पहली को जलाया, दूसरी को पीट कर भगाया, तीसरी की जीभ काट डाली: मिलिए अयूब मंसूरी से

इस बीच शारजाह पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी है कि इस मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने लोगों से जैस्मीन के वीडियो को शेयर नहीं करने की भी अपील की है। पुलिस ने कहा है कि इससे समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -