Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमेक्सिको के कम-से-कम 57 बच्चों को दिया गया 'जहर': पिछले दो सप्ताह में इस...

मेक्सिको के कम-से-कम 57 बच्चों को दिया गया ‘जहर’: पिछले दो सप्ताह में इस तरह की तीसरी घटना, 3 दिन पहले बंदूकधारियों ने मेयर सहित 18 को भून दिया था

मेक्सिको संगठित अपराध के लिए दुनिया भर में कुख्यात है। वहाँ ड्रग्स और हथियार माफियाओं का बोलबाला है। 6 अक्टूबर को मेक्सिको में संगठित अपराध से जुड़े बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करके शहर के मेयर सहित कुल 18 लोगों की हत्या कर दी थी।

अमेरिका (America) के पड़ोसी देश मेक्सिको (Mexico) में तीन दिन पहले फायरिंग कर मेयर सहित 18 लोगों की हत्या करने के बाद अब वहाँ के एक स्कूल में बच्चों को जहर देने का मामला सामने आया है। मेक्सिको के इस स्कूल के कम-से-कम 57 बच्चों में जहर वाले लक्षण पाए गए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घटना दक्षिणी मैक्सिको के चियापास प्रांत के एक ग्रामीण माध्यमिक विद्यालय में की है। पिछले दो हफ्ते में चियापास के स्कूलों में सामूहिक रूप से जहर देने की यह तीसरी घटना है। इन घटनाओं से विद्यार्थी और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है।

मैक्सिकन सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार (7 अक्टूबर 2022) को कहा कि बोचिल के ग्रामीण समुदाय के 57 किशोर छात्र जहर के लक्षणों के साथ स्थानीय अस्पताल पहुँचे थे। इनमें एक छात्र की हालात है और उसे राज्य की राजधानी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी छात्रों की हालत स्थिर है।

फिलहाल इस मामले पर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, स्थानीय मीडिया का कहना है कि कुछ लोगों का मानना है कि दूषित खाना और पानी के कारण बच्चों के बीमार पड़े हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों को लेकर अस्पताल जाते लोग चिल्ला रहे हैं।

वीडियो में एक व्यक्ति ने कह रहा कि उसकी बेटी को जहर दिया गया है और एक निजी प्रयोगशाला द्वारा की गई जाँच में उसकी बेटी सहित अन्य बच्चों में कोकीन देने के सबूत मिले हैं। इससे पहले 23 सितंबर को तपचुला शहर में सामूहिक विषाक्तता के दो मामले सामने आए थे, जिनमें दर्जनों छात्र प्रभावित हुए थे।

मेक्सिको संगठित अपराध के लिए दुनिया भर में कुख्यात है। वहाँ ड्रग्स और हथियार माफियाओं का बोलबाला है। 6 अक्टूबर 2022 को मेक्सिको में संगठित अपराध से जुड़े बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करके शहर के मेयर सहित कुल 18 लोगों की हत्या कर दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -