Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयPak में तख्तापलट के कयास, आर्मी चीफ से मिल अचानक छुट्टी पर गए इमरान...

Pak में तख्तापलट के कयास, आर्मी चीफ से मिल अचानक छुट्टी पर गए इमरान खान

इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष ने देशभर में हल्लाबोल रखा है। JUI-F उनके इस्तीफे की मॉंग पर अड़ा है। मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता ख्वाजा इजाहरुल हसन ने कहा है कि यदि अर्थव्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरी तो शायद ही सरकार अगले बजट तक चल पाएगी।

पाकिस्तान में मौजूदा समय में सियासत का पारा चरम पर है और इमरान सरकार के लिए खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पहले विपक्षी दलों के प्रहार ने इमरान सरकार को हिला कर रख दिया तो वहीं अब सहयोगी दलों ने भी आँख दिखानी शुरू कर दी है। लिहाजा पाकिस्तान के राजनैतिक गलियारों में इमरान सरकार पर छाए अनिश्चितता के बादल चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं।

इस बीच खबर आ रही है कि सेना प्रमुख जावेद बाजवा के से मुलाकात के बाद इमरान खान दो दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। इसके बाद इस चर्चा ने और जोर पकड़ लिया है कि इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। पाकिस्तान के राजनीतिक विशलेषकों का कहना है कि इमरान खान ने एक साल के कार्यकाल में एक दिन के लिए भी छुट्टी नहीं ली, लेकिन अचानक सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद अपने सभी सरकारी कामकाज को रोककर दो दिन की छुट्टी पर चले जाना इस ओर संकेत कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक नहीं है।

जानकारी के मुताबिक इमरान ने सत्ता संभालने के बाद बीते एक साल से ज्यादा समय में एक भी छुट्टी नहीं ली है। उन्हें जानने वाले बताते हैं कि वो जितनी देर जागते रहते हैं, आधिकारिक कामकाज में ही लगे रहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी किसी छुट्टी की कोई पूर्व योजना भी नहीं थी।

पाकिस्तानी पीएम का इस तरह से अचानक छुट्टी पर चले जाना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, तो वहीं उनके कुछ राजनैतिक विरोधियों ने लिखा, “मिस्टर प्राइममिनिस्टर, इन्हीं दो दिनों में यह प्लान बना लीजिएगा कि अब आपको जो लंबी छुट्टी मिलने वाली है, वह आप कहाँ बिताएँगे।”

गौरतलब है कि इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष ने देशभर में हल्लाबोल रखा है। JUI-F ने इमरान खान के इस्तीफे को लेकर लगातार आंदोलन छेड़ रखा है। इसके साथ ही सैन्य प्रमुख और इमरान की मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दोनों के बीच लंबे अर्से तक कोई मुलाकात नहीं हुई थी। सरकार में भागीदार मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता ख्वाजा इजाहरुल हसन ने कहा है कि यदि अर्थव्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरी तो शायद ही इमरान सरकार अगले बजट तक चल पाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और महान शिक्षाविद्… डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर PM मोदी का खास लेख, कहा- उनके बलिदान से...

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जयंती पर आलेख लिख कर उन्हें करोड़ों देशवासियों के प्रेरणादायक बताया है।

क्या है आइसोब्यूटेनॉल जो 15% डीजल में मिलाने की तैयारी, E20 पर चल रहे विवाद के बीच शुरू हुई चर्चा: जानिए सबकुछ

नितिन गडकरी ने बताया कि एथेनॉल को सीधे डीजल के साथ नहीं मिलाया जा सकता इसीलिए सरकार अब एथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल बनाने की तकनीक पर काम कर रही है। यह सफल हो चुकी है।
- विज्ञापन -