Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअफगान फौजी का चाकू से गला रेता… फिर गोलियों से छलनी किया: तालिबान की...

अफगान फौजी का चाकू से गला रेता… फिर गोलियों से छलनी किया: तालिबान की क्रूरता का खौफनाक Video

वीडियो में, 6 तालिबानी एक फौजी को घेरे हुए हैं, जो रेगिस्तान में पीठ के बल लेटा हुआ है और सिर को छाती से ऊपर उठाए हुआ है।

तालिबान की क्रूरता के लगातार नए नमूने सामने आ रहे हैं। तालिबान ने एक अफगान फौजी को पकड़ने के बाद उसका सिर कलम कर दिया। वाशिंगटन एग्जामिनर के मुताबिक, 36 सेकंड का यह वीडियो प्राइवेट तालिबान चैट रूम में एक हफ्ते पहले पोस्ट किया गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कब बनाया गया था, लेकिन 17 अगस्त को तालिबान नेताओं ने सरकारी कर्मचारियों के लिए माफी और महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था।

वीडियो में, 6 तालिबानी एक फौजी को घेरे हुए हैं, जो रेगिस्तान में पीठ के बल लेटा हुआ है और सिर को छाती से ऊपर उठाए हुआ है। पाँच लोगों के पास राइफल हैं और छठे के पास एक हाथ में खून सने दो चाकू हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सातवाँ व्यक्ति इस घटना को फिल्मा रहा है। फौजी अमेरिकी सेना द्वारा राष्ट्रीय सेना को सौंपे गई गहरे हरे रंग की वर्दी पहने हुआ है। 

इसके बाद वह नीचे गिरे अफगानी फौजी का चाकू से गला काट देता है और सभी तालिबानी चिल्लाते हैं, “अल्लाह महान है, अमीर उल मोमिनीन मुल्ला हयबत उल्लाह अखुनजादा को लंबी उम्र दे!” बता दें कि मुल्ला हयबत उल्लाह अखुनजादा तालिबान का सर्वोच्च नेता है। इसके बाद वह मर चुके अफगानी सैनिक के शरीर पर गोलियाँ दाग देते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो के अंत में समूह का नेता चिल्लाता है, “उसे गोली मारो! उसे गोली मारकर देखना है!”

अफगान के सुरक्षा सलाहकार रहे नासिर वॉन वजीरी ने कहा, “यह बर्बर है। मैं तालिबान पर कभी भरोसा नहीं करूँगा। आतंकवादी हमेशा आतंकवादी होता है।” रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के स्पेशल ऑपरेशन कमांडर के रूप में पुलिस और सेना के प्रशिक्षण की देखरेख करने वाले ब्रिगेडियर जनरल डॉन बोल्डुक भी इस घटना से हैरान हैं।

उल्लेखनीय है कि तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पिछले महीने कहा था, “मैं संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया जाएगा। हम कोई आंतरिक या बाहरी दुश्मन नहीं चाहते हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -