Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में 12 फौजियों के उड़े चिथड़े, TTP ने किया फिदायीन हमला: चेकपोस्ट में...

पाकिस्तान में 12 फौजियों के उड़े चिथड़े, TTP ने किया फिदायीन हमला: चेकपोस्ट में घुसा दी विस्फोटकों से भरी गाड़ी

फ़ौज ने बताया कि हमला रोकने के बावजूद आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी इस चेकपोस्ट में घुसा दी। इस हमले में 12 फौजी मारे गए। हमले में मरने वालों में 10 पाक फौजी थे जबकि 2 अर्धसैनिक बलों के जवान थे। पाक फ़ौज ने बताया है कि इस हमले की जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकी मारे गए हैं।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह राज्य में हुए एक फिदायीन हमले में 12 फौजियों की मौत हो गई। हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने किया है। यह हमला एक चेकपोस्ट पर किया गया था। पाक फौजियों ने वापसी में हमला किया, जिसमें 6 आतंकी मारे गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वाह के बन्नू इलाके में यह हमला मंगलवार (19 नवम्बर, 2024) को हुआ। पाक फ़ौज ने बताया कि बन्नू के मल्लिखेल इलाके में एक चेकपोस्ट पर यह हमला किया गया। पाक फ़ौज ने कहा कि चेकपोस्ट में आतंकियों ने घुसने का प्रयास किया लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

फ़ौज ने बताया कि हमला रोकने के बावजूद आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी इस चेकपोस्ट में घुसा दी। इस हमले में 12 फौजी मारे गए। हमले में मरने वालों में 10 पाक फौजी थे जबकि 2 अर्धसैनिक बलों के जवान थे। पाक फ़ौज ने बताया है कि इस हमले की जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकी मारे गए हैं।

पाक फ़ौज ने इसके बाद इलाके में आतंकियों को ढूढ़ने के लिए ऑपरेशन चलाया है। पाकिस्तान में बीते कुछ समय में सुरक्षा हालात तेजी से बिगड़े हैं। यह कोई पहला मौक़ा नहीं है जब पाक फौजियों पर हमला किया गया हो। इससे पहले 25 अक्टूबर, 2024 को ही TTP के हमले में ही 14 फौजी मारे गए थे।

TTP के अलावा बलोच लड़ाके भी पाक फ़ौज पर लगातार हमले करते रहे हैं। 17 नवम्बर को हुए एक हमले में 7 फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान मारे गए थे। इससे पहले नवम्बर माह में ही क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए हमले में 14 फौजी मारे गए थे। पाकिस्तान में BLA और TTP ने खैर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान में फ़ौज को निशाना बनाया हुआ है।

BLA जहाँ बलूच लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रही है तो TTP पाकिस्तान को इस्लामी अमीरात में बदलना चाहती है। वह चाहती है कि पाकिस्तान भी अफगानिस्तान की तरह तालिबान के दकियानूसी शासन व्यवस्था से चले और यहाँ लोकतंत्र को जड़ से समाप्त कर दिया जाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -