Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयMarry-your-rapist: पहले बलात्कार करो, फिर शादी के लिए 'हाँ' बोलकर आजाद हो जाओ

Marry-your-rapist: पहले बलात्कार करो, फिर शादी के लिए ‘हाँ’ बोलकर आजाद हो जाओ

इस विधेयक के अंतर्गत कोई भी शख्स अगर 18 साल से कम उम्र की लड़की का पहले बलात्कार करता है और बाद में उससे शादी करने के लिए तैयार हो जाता है, तो उसे उसके अपराध के लिए फौरन माफ कर दिया जाएगा।

कितना आसान है किसी लड़की का पहले बलात्कार करना और फिर सजा मिलने के समय उससे शादी करने की शर्त मानकर खुद को सुरक्षित कर लेना… है न? शायद, इस बात को पढ़कर किसी को भी गुस्सा आ जाए कि आखिर ये कैसा न्याय हुआ।

लेकिन, तुर्की में जनवरी के अंत तक ऐसा विधेयक प्रस्तावित होने जा रहा है। जिसका नाम ‘मैरी युअर रेपिस्ट’ है। इस विधेयक के अंतर्गत कोई भी शख्स अगर 18 साल से कम उम्र की लड़की का पहले बलात्कार करता है और बाद में उससे शादी करने के लिए तैयार हो जाता है, तो उसे उसके अपराध के लिए फौरन माफ कर दिया जाएगा।

अब हालाँकि, इस बिल पर जनवरी के अंत तक बहस शुरू होगी। लेकिन महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के बीच इस मामले ने अभी से तूल पकड़ लिया है। आलोचक इस पर लगातार बहस कर रहे हैं और बिल प्रस्तावित करने वालों से सवाल कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि प्रस्तावित कानून न केवल बलात्कार को वैधानिक बनाता है, बल्कि बाल विवाह, बाल शोषण और यौन शोषण को भी व्याप्त होने देता है।

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2016 में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर आलोचना पाने के बाद एक ऐसे ही बिल को खारिज किया जा चुका है। लेकिन इस बार ‘मैरी युअर रेपिस्ट’ नाम को ये कहकर डिफेंड किया जा रहा है कि ये परिवार की इज्जतत संरक्षित करने के लिए हैं।

बता दें, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार तुर्की में महिलाओं और लड़कियों के प्रति हिंसा बहुत ज्यादा होती है। जहाँ 38 प्रतिशत महिलाओं को अपने ही साथी की वजह से शारीरिक और यौन हिंसा का शिकार होना पड़ता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -