Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजैसे वीडियो गेम में हिट करते हैं टारगेट, वैसे ही अमेरिका में आम लोगों...

जैसे वीडियो गेम में हिट करते हैं टारगेट, वैसे ही अमेरिका में आम लोगों को किया टारगेट: 3 जगहों पर फायरिंग, 22 की मौत

फायरिंग करने वाले की पहचान 40 साल के रॉबर्ट कार्ड के तौर पर बताई गई है। उसकी तलाश की जा रही है। रॉबर्ट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जारी की है। यह गोलीबारी वर्ष 2019 के बाद सबसे बड़ी घटना है।

वीडियो गेम में जिस तरह से बच्चे टारगेट को हिट करते हैं, ठीक उसी अंदाज में अमेरिका में एक व्यक्ति ने तीन जगहों पर फायरिंग की है। इसमें 22 लोगों के मरने की खबर है। करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

फायरिंग की इन घटनाओं को मेन राज्य के ल्यूइस्टन में 25 अक्टूबर 2023 की रात अंजाम दिया गया। स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां और एक वॉलमार्ट सेंटर में फायरिंग की गई। ल्यूइस्टन शहर की आबादी मात्र 37,000 है। पुलिस ने फायरिंग की घटना के बाद लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। वहीं शहर के मेयर ने बताया है कि इस तरह की आपात स्थितियों से निपटने में वे सक्षम नहीं है, लेकिन जो भी संभव है वह किया जा रहा है।

फायरिंग करने वाले की पहचान 40 साल के रॉबर्ट कार्ड के तौर पर बताई गई है। उसकी तलाश की जा रही है। रॉबर्ट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जारी की है। यह गोलीबारी वर्ष 2019 के बाद सबसे बड़ी घटना है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट अपनी सफेद रंग की सुबारू आउटबैक गाड़ी में ल्यूइस्टन के अलग-अलग जगहों पर पहुँचा और लोगों पर AR-15 असाल्ट राइफल से गोलियाँ बरसाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह नशे में लग रहा था।

रॉबर्ट के बारे में कई जानकारियाँ सामने आई हैं। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उसका दो बार तलाक हो चुका है और वह वर्तमान में अकेला रहता है। उसे ‘चाइल्ड पोर्न’ रखने के लिए भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वह घरेलू हिंसा के मामलों में भी जेल जा चुका है। दो शादियों से उसके तीन बच्चे हैं।

अमेरिका में सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी की यह कोई नई घटना नहीं है। अमेरिका के भीतर ऐसी घटनाओं का रिकॉर्ड रखने वाली संस्था ‘गन वायलेंस आर्काइव’ के अनुसार, अमेरिका में वर्ष 2023 में 565 मास शूटिंग (आम जनता पर गोलीबारी) की घटनाएँ हो चुकी हैं।

गोलीबारी की ताजा घटना के बाद ल्यूइस्टन शहर के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। अन्य प्रतिष्ठान मालिकों से भी यह अपील की गई है कि वह बंद रखें। पुलिस ने कहा है कि इससे उन्हें जाँच में आसानी होगी।

गोलीबारी की इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन ने मेन प्रांत के गवर्नर जेनेट मिल्स और अन्य पदाधिकारियों से बात की है और सभी प्रकार की सहायता का भरोसा दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -