Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेस के पूर्व MLA ने की महिला के घर में घुसकर बदसलूकी, विरोध करने...

कॉन्ग्रेस के पूर्व MLA ने की महिला के घर में घुसकर बदसलूकी, विरोध करने पर बुरे अंजाम की धमकी

पूर्व विधायक और पीड़िता के बीच रुपयों की लेन-देन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पूर्व विधायक द्वारा पीड़िता को दिया चेक भी एक बार बाउंस हो गया था, जिसको लेकर...

हरियाणा के पूर्व कॉन्ग्रेस विधायक फूल सिंह खेड़ी पर बबीता (बदला हुआ नाम) नाम की महिला के घर में घुसकर उससे बदसलूकी करने और धमकी देने का आरोप लगा है। खबरों के मुताबिक ये मामला जींद का है, जहाँ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर पूर्व विधायक ने महिला के साथ बदसलूकी की और विरोध करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

जानकारी के अनुसार 13 जुलाई की सुबह बबीता नाम की महिला अपने घर में अकेली थी। तभी गुहला चीका के पूर्व कॉन्ग्रेसी विधायक फूल सिंह खेड़ी उसके घर में घुस आए और उसके साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पूर्व विधायक ने उसके साथ गाली-गलौच किया और उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

हरियाणा एक्सप्रेस के मुताबिक पूर्व विधायक और पीड़िता के बीच रुपयों की लेन-देन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक द्वारा पीड़िता को दिया चेक भी एक बार बाउंस हो गया था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल बदसलूकी के मामले में पूर्व विधायक के बबीता के घर में घुसने की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये फुटेज सबूत के तौर पर पुलिस को भी मुहैया करवाई गई है।

महिला की शिकायत के आधार पर मामले को सिविल लाइन थाना पुलिस ने फूल सिंह खेड़ी के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। इसके बाद मामले की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -