Homeदेश-समाजजज के सामने पति ने किया पत्नी पर चाकू से वार, 10 साल से...

जज के सामने पति ने किया पत्नी पर चाकू से वार, 10 साल से चल रही थी तलाक के लिए सुनवाई

इस घटना को सुरक्षा में चूक का मामला बताया जा रहा है, लेकिन सोचने वाली बात है कि जिस दंपत्ति के बीच में विवाद का स्तर इस हद तक पहुँच जाता हो, वहाँ इनके बीच तलाक के मामले पर 2009 से लेकर अब तक सुनवाई चल रही है।

मद्रास में उच्च न्यायलय के भीतर कल मंगलवार (मार्च 19, 2019) को सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जहाँ पति ने अपनी पत्नी पर कोर्ट में ही चाकू से वार किए। मीडिया खबरों के अनुसार यह घटना एक फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुई।

हालाँकि, इस घटना के बाद वकीलों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। पुलिस के मुताबिक सरवनन और वरालक्ष्मी नामक दंपत्ति अदालत में लंबित वैवाहिक विवाद की सुनवाई में हिस्सा लेने वहाँ पहुँचे थे। इसी बीच दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और आदमी ने चाकू निकाला और जज के सामने ही अपनी पत्नी पर वार कर दिया।

इस घटना के तुरंत बाद वरालक्ष्मी को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ अब उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है। लेकिन फिर भी ऐसे में सवाल उठता है कि अदालत परिसर में आखिरकार व्यक्ति चाकू लेकर घुसा कैसे, क्योंकि वहाँ प्रवेश से पहले तलाशी ली जाती है।

वैसे इस घटना को सुरक्षा में चूक का मामला बताया जा रहा है, लेकिन सोचने वाली बात है कि जिस दंपत्ति के बीच में विवाद का स्तर इस हद तक पहुँच जाता हो, वहाँ इनके बीच तलाक के मामले पर 2009 से लेकर अब तक सुनवाई चल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -