Homeरिपोर्टमीडियाPOK में फिर एक एयर स्ट्राइक? मीडिया में खूब फैला झूठ: अब दनादन ट्वीट...

POK में फिर एक एयर स्ट्राइक? मीडिया में खूब फैला झूठ: अब दनादन ट्वीट हो रहे डिलीट

खबर को फैलते कुछ टाइम ही हुआ था कि सेना के कई सूत्रों ने किसी भी प्रकार की फायरिंग को नकार दिया और रक्षा मंत्रालय की ओर से भी इसका खंडन किया गया। सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आज एलओसी पर कोई फायरिंग नहीं हुई है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ख़िलाफ भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई की बात अभी कुछ देर पहले ही सामने आई कि हर मीडिया चैनल ने इसे तुरंत ब्रेकिंग बनाकर अपने चैनल पर चला दिया।

सबसे तेज होने की होड़े में हर मीडिया चैनल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दर्शकों को दिखाई जा रही उनकी ब्रेकिंग न्यूज किसी प्रमाणिक स्रोत पर आधारित नहीं होती बल्कि भेड़ चाल का ही नतीजा होती है।

आज लगभग हर चैनल और न्यूज वेबसाइट पर इतनी बड़ी खबर की प्रमाणिकता जाँचे बिना बताया गया कि भारतीय सेना ने पीओके में आतंकियों के लॉन्च पैड पर एयर स्ट्राइक करते हुए उसे तबाह कर दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज के नाम पर चैनलों की हड़बड़ी का प्रमाण

खबरों में ये भी कहा गया कि इससे पहले खूफिया एजेंसी लगातार जानकारी दे रही थी कि पीओके में आतंकियों का जमावड़ा बढ़ रहा है और कम से कम 350 आतंकी सरहद पार से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश में लगे हुए हैं। चैनलों ने कहा कि आतंकियों को सबक सिखाने के लिए भारतीय सुरक्षाबल ने यह कार्रवाई की है।

हालाँकि, खबर को फैलते कुछ टाइम ही हुआ था कि सेना के कई सूत्रों ने किसी भी प्रकार की फायरिंग को नकार दिया और रक्षा मंत्रालय की ओर से भी इसका खंडन किया गया। सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आज एलओसी पर कोई फायरिंग नहीं हुई है।

इस बयान के आते ही आज तक जैसे सबसे तेज मीडिया चैनल ने फौरन अपने ट्वीट डिलीट करने शुरू कर दिए। अंजना ओम कश्यप ने भी इसे सबसे बड़ी कार्रवाई कहकर झूठ फैलाया और पोल खुलते ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

ट्विटर पर अभी भी कई लोग इस झूठ को फैलाने में लगे हुए हैं और कई लोग सच्चाई जानने के बाद अंजना ओम कश्यप की तरह इसे डिलीट कर रहे हैं।

यहाँ बता दें कि इस एयर स्ट्राइक की खबर मीडिया में पीटीआई के हवाले से चलाई गई जबकि सेना का कहना है कि उनकी ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई है। सेना के बयान की पुष्टि एएनआई और डीडी न्यूज की ओर से की जा चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -