Homeरिपोर्टकमलनाथ के मंत्री गोविंद सिंह कदमों में पड़े फ़रियादी को दुत्कार कर आगे बढ़...

कमलनाथ के मंत्री गोविंद सिंह कदमों में पड़े फ़रियादी को दुत्कार कर आगे बढ़ गए

मंत्री जी के पैरों पर एक फ़रियादी गिर पड़ा इसके बावजूद मंत्री जी का दिल नहीं पसीजा और वो उस फ़रियादी को नज़रअंदाज करके निकल गए।

मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस सरकार में मंत्री गोविंद सिंह से जुड़ा एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री जी के पैरों पर एक फ़रियादी गिर पड़ा इसके बावजूद मंत्री जी का दिल नहीं पसीजा और वो उस फ़रियादी को नज़रअंदाज करके निकल गए।

कमलनाथ सरकार में मंत्री के इस व्यवहार की सोशल मीडिया में जमकर आलोचना हो रही है। इससे पहले भी कई बार गोविंद सिंह ने विवादास्पद बयान दिया है। सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला को लेकर भी उन्होंने विवादित बयान दिया था।

दरअसल कमल नाथ सरकार की ओर से मध्य प्रदेश डीजीपी को पद से हटाने के पांच दिनों बाद ऋषि कुमार शुक्ला को केंद्र सरकार ने सीबीआई का निदेशक बना दिया था। इसके बाद गोविंद सिंह ने उन्हें राज्य का सबसे बुज़दिल, कायर और अक्षम अधिकारी कहा था।

जानकारी के लिए बता दें कि गोविंद सिंह कॉन्ग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनने के बाद मनचाहा मंत्री पद नहीं मिलने की वजह से गोविंद सिंह भी नाराज़ हो गए थे।

इसके बाद कमलनाथ ने गोविंद सिंह को सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग भी सौंप दिया। इस बात से यह समझा जा सकता है कि गोविंद सिंह मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता हैं। गोविंद सिंह ने एक सामान्य व्यक्ति के साथ जो व्यवहार किया है वह किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -