Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने घर में घुसकर बिहार के मजदूरों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियाँ,...

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने घर में घुसकर बिहार के मजदूरों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियाँ, 3 घायल

घटना दक्षिण कश्मीर के शोपियाँ जिले के गगरान गाँव की है। करीब 8:45 पर हथियार लिए 2 नकाबपोश आतंकी एक घर में घुसे। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू की। इस गोलीबारी में 3 लोग घायल हुए। घायलों की पहचान अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रूप में हुई।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर फायरिंग की। इस फायरिंग में बिहार के 3 मजदूर बुरी तरह से घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आतंकियों की तलाश के लिए पुलिस घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना गुरुवार (13 जुलाई 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना दक्षिण कश्मीर के शोपियाँ जिले के गगरान गाँव की है। यहाँ गुरुवार रात करीब 8:45 पर हथियार लिए 2 नकाबपोश आतंकी एक घर में घुस गए। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू की। इस गोलीबारी में 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रूप में हुई। तीनों बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं। आतंकी हमले की जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हालाँकि घायलों की हालत देखने के बाद उन्हें एसएमएचएस हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहाँ तीनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी हमला सुरक्षा बलों के शिविर से करीब 150 मीटर दूरी पर हुआ।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, घायल के परिजन बालमदेव ठाकुर ने कहा है कि गोली लगने से उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल हुए तीनों लोगों का न तो किसी से झगड़ा हुआ था और न ही कोई दुश्मनी थी। जम्मू-कश्मीर के बाहर के करीब 20 लोग यहाँ रहते हैं। सभी किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं।

बिहारी मजदूरों पर हुए इस हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि मजदूरों को निशाना बनाकर किया गया यह हमला आतंकियों और उनसे सहानुभूति रखने वालों की हताशा को उजागर करते हैं। आतंकियों को सजा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके अलावा उपराज्यपाल ने जिला प्रशासन को घायलों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

BJP ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की है। जम्मू-कश्मीर के बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा है, “आतंकियों द्वारा निहत्थे गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। यह हमला आतंकियों की हताशा, अमानवीयता और उनका घटियापन दर्शाता है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।

भारत की पहली नाइट सफारी बनेगा UP का कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी: जानिए क्या होंगी इसकी विशेषताएँ

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यहाँ मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। इसके अंदर बहुत सुंदर हिरण पार्क भी बनाया गया है।
- विज्ञापन -