Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजम्मू कश्मीर: हंदवाड़ा में 48 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, 1 आतंकी ढेर,...

जम्मू कश्मीर: हंदवाड़ा में 48 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, 1 आतंकी ढेर, 3 जवान वीरगति को प्राप्त

आतंकियों के एक दल ने सोमवार शाम काजियाबाद में पट्रोलिंग ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के एक काफिले पर फायरिंग की थी। घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों का पीछा किया। इस घटना की जानकारी के तुरंत बाद इलाके में......

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा के काजीबाद इलाके के पास सोमवार (मई 4, 2020) को सीआरपीएफ (CRPF) के गश्ती दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने तुरंत हमले का जवाब देते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया। हमले में तीन CRPF जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। 

इसके अलावा एक जवान घायल भी हुआ है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हमले के बाद सीआरपीएफ (CRPF) ने इलाके को सील कर दिया गया है। इलाके में आतंकियों की छानबीन की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक आतंकियों के एक दल ने सोमवार शाम काजियाबाद में पट्रोलिंग ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के एक काफिले पर फायरिंग की थी। घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों का पीछा किया। इस घटना की जानकारी के तुरंत बाद इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को आतंकियों की तलाश के लिए भेजा गया।

गौरतलब है कि हंदवाड़ा में रविवार (मई 3, 2020) को एनकाउंटर में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इसमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर हैदर था। आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद उत्तरी कश्मीर के एक घर में सुरक्षाबलों ने हमला बोला था। आतंकियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर रखा था, उन्हीं को बचाने सेना और पुलिस की टीम गई थी। इन लोगों को सुरक्षाबलों ने छुड़वा लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -