Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: पुलिस के SPO गए थे आतंकी बनने, सेना ने ऑपरेशन में मार गिराया

J&K: पुलिस के SPO गए थे आतंकी बनने, सेना ने ऑपरेशन में मार गिराया

ख़ुफ़िया इनपुट्स के आधार पर ही सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ जवानों ने पुलवामा के लस्सीपोरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में अब तक 4 आतंकी मार गिराए जा चुके हैं। इन 4 आतंकियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 एसपीओ भी शामिल हैं। ये दोनों एसपीओ गुरुवार की शाम सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए थे। दोनों पुलवामा के रहने वाले हैं और इनकी पहचान शबीर अहमद और सलमान अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है ये चारों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे।

शुक्रवार (जून 7, 2019) को सुरक्षाबलों को मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि ये आतंकी रिहायशी इलाके में छिपे हुए है, जिसके बाद कार्रवाई की गई। मारे गए आतंकियों के पास से 3 एके राइफल्स बरामद की गई है।

खबरों के अनुसार ख़ुफ़िया इनपुट्स के आधार पर ही सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ जवानों ने पुलवामा के लस्सीपोरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी बीच पंजारण इलाके में आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद सेना ने इलाके को घेरा और जवाबी कार्रवाई शुरू की।

चार आतंकियों के मारे जाने के बाद भी अभी इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, इसलिए सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। फिलहाल, इलाके में तनाव के कारण इंटरनेट सुविधा को बंद कर दिया गया है और साथ ही सुरक्षा के इंतजामों को भी बढ़ाया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -