Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा60 km पैदल चले 600 कमांडो, 24 घंटे में बना दी पुलिस चौकी: नक्सलियों...

60 km पैदल चले 600 कमांडो, 24 घंटे में बना दी पुलिस चौकी: नक्सलियों के गढ़ में 1947 के बाद पहली बार बनी स्थायी चौकी

महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार (15 जनवरी 2024) को गढ़चिरौली जिले के गार्डेवाड़ा में एक पुलिस चौकी स्थापित की। यह चौकी छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा जिले में स्थित माओवादियों के गढ़ अबूझमाड़ से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके लिए 600 कमांडो करीब 60 किलोमीटर तक पैदल चले।

महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार (15 जनवरी 2024) को गढ़चिरौली जिले के गार्डेवाड़ा में एक पुलिस चौकी स्थापित की। यह चौकी छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा जिले में स्थित माओवादियों के गढ़ अबूझमाड़ से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर है। इस पूरी प्रक्रिया में बारूदी सुरंगों और एंबुश (घात लगाकर किए जाने वाले हमलों) से बचते हुए और रास्ते को सुरक्षित बनाते हुए करीब 600 कमांडो ने गार्डेवाड़ा तक पहुँचने के लिए 60 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय की।

साल 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में फैले इस सुदूर क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस इलाके में सुरक्षाबलों ने स्थाई कैंप स्थापित किया है। कमांडो ने 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा में कई नदियों और नालों को पार किया। इस अभियान का उद्देश्य माओवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। गार्डेवाड़ा माओवादियों का एक प्रमुख गढ़ है। इस क्षेत्र में माओवादी अक्सर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हमले करते हैं।

इस पूरे अभियान के दौरान करीब 1500 कर्मचारियों ने एक ही दिन के भीतर पुलिस चौकी की स्थापना भी कर दी। इस दौरान कमांडों के साथ ही पुलिस एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जिस जगह पर ये चौकी बनी है, वो जगह नक्सलियों के मुख्य केंद्र अबूझमाड़ से करीब 5 किलोमीटर की ही दूरी पर है। इस इलाके में नक्सली कैडर ट्रेनिंग लेते हैं और अन्य कामों को अंजाम देते हैं।

गार्डेवाड़ा में कई बड़े हमले कर चुके थे नक्सली

बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने मतदान को प्रभावित करने के लिए तीन IED धमाके किए थे। ये इलाका ऐसे विषम क्षेत्र में है, जहाँ बारिश के समय ताडगुडा नाला बाढ़ के कारण पूरे इलाके को 6 माह के लिए काट देता है। गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल ने कहा कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को जोड़ने के लिए गट्टा-गार्डेवाड़ा-तोरगाटे-वांगेटुरी-मेंठरी-पनावर को जोड़ने के लिए 38 किलोमीटर लंबा स्टेट हाइवे बनाया जा रहा है।

इस स्टेट हाइवे का 20 किलोमीटर हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। इस चौकी के बनने के बाद इस हाइवे का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस पुलिस चौकी के बन जाने से 730 वर्ग किमी के इलाके में सुरक्षाकर्मियों की निगरानी बढ़ जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म- संस्कृति की रक्षा, NGOs पर सख्ती: जानिए भारत के नए FCRA नियमों से कैसे लगेगी विदेशी फंडिंग से होने वाले धर्मांतरण पर लगाम

एफसीआरए नियमों में किए गए संशोधन विदेशी धन प्राप्त करने वाली संस्थाओं के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेंगे। इन बदलावों से विदेशी फंडिंग के स्रोतों की बेहतर निगरानी हो सकेगी।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -