Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षामारा गया जैश आतंकी जाहिद वानी, पुलवामा CRPF हमले में था शामिल: 12 घंटे...

मारा गया जैश आतंकी जाहिद वानी, पुलवामा CRPF हमले में था शामिल: 12 घंटे में कुल 5 आतंकी ढेर, एक पाकिस्तानी भी

जाहिद वानी सुरक्षा बलों की वांटेड लिस्ट में था। वह जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडरों में था। वह 14 फरवरी 2019 में लेटपुरा की उस घटना में भी शामिल था, जिसमें CRPF के 40 से अधिक जवान बलिदान हुए थे।

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 2 अलग-अलग मुठभेड़ में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकी जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैय्यबा से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें जैश का कमांडर जाहिद वानी भी शामिल है। IGP कश्मीर के मुताबिक 1 पाकिस्तानी आतंकी भी ढेर हुआ है।

पहला मुठभेड़ बड़गाम जिले में हुआ। यहाँ चरार-ए-शरीफ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी होने पर सेना ने सर्च अभियान चलाया। आतंकियों की तरफ से गोलीबारी होने के बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी मारा गया। वहीं दूसरी मुठभेड़ पुलवामा जिले में हुई, जो दक्षिण कश्मीर में आता है। यहाँ नाइरा इलाके में 4 आतंकी मारे गए। इन चारों में एक जाहिद वानी और दूसरा पाकिस्तानी आतंकी था।

जाहिद वानी का पूरा नाम ज़ाहिद मंजूर वानी था। वह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की वांटेड लिस्ट में शामिल था। वह जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडरों में गिना जाता था। उसने सुरक्षा बलों पर कई हमले किए थे। वह 14 फरवरी 2019 में लेटपुरा की उस घटना में भी शामिल था, जिसमें CRPF के 40 से अधिक जवान बलिदान हुए थे। कश्मीर पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताया है।

गौरतलब है कि शनिवार (29 जनवरी) को आतंकियों ने कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल अली मोहम्मद गनी की हत्या कर दी। उन्हें हसनपोरा में गोली मारी गई थी। उसके बाद दशहत फैलाने के मकसद से आतंकियों ने पुलवामा के नायरा इलाके में सुरक्षा बलों पर गोलियाँ चलाईं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -