Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ-K: पुलवामा एनकाउंटर में मारा गया LeT का टॉप कमांडर जाहिद टाइगर, 2 ऑपरेशन...

J-K: पुलवामा एनकाउंटर में मारा गया LeT का टॉप कमांडर जाहिद टाइगर, 2 ऑपरेशन में 4 आतंकी ‘क्लीन बोल्ड’

55 राजपूताना राइफल्स की अगुवाई में आतंकियों के खिलाफ यह एनकाउंटर चला। पुलवामा एनकाउंटर में भी 2 आतंकी मारे जा चुके हैं। शनिवार को दिनभर में 2 अलग-अलग एनकाउंटर में अब तक 4 आतंकी ढेर कर दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर स्थित पुलवामा के कंगन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर के एक टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी मारे गए हैं। 

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि पुलवामा एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर जाहिद नजीर भट (Zahid Nazir Bhat) उर्फ जहीद टाइगर भी मारा गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी कामायबी है।

55 राजपूताना राइफल्स की अगुवाई में आतंकियों के खिलाफ यह एनकाउंटर चला। पुलवामा एनकाउंटर में भी 2 आतंकी मारे जा चुके हैं। शनिवार (अक्टूबर 10, 2020) को दिनभर में 2 अलग-अलग एनकाउंटर में अब तक 4 आतंकी ढेर कर दिए गए।

इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार देर रात इस इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान जंगलपुरा दिवसार कुलगाम निवासी तारिक अहमद मीर और पाकिस्तानी नागरिक समीर भाई उर्फ उस्मान के तौर पर की गई। पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला उस्मान ‘ए’ श्रेणी का आतंकवादी है। अधिकारी के अनुसार, दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

पुलिस अफसर खुर्शीद अहमद और सरपंच की हत्या में थे शामिल

अधिकारी ने बताया, “पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों मारे गए आतंकवादी आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार संगठनों का हिस्सा थे। वे कई आतंकी वारदातों और नागरिकों की हत्या में शामिल थे। इनमें फुराह मीरबाजार में पुलिस अधिकारी खुर्शीद अहमद की हत्या और अखरान मीरबाजार में सरपंच आरिफ अहमद पर हमला शामिल है। हमले में अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।”

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एम4 राइफल और एक पिस्तौल जब्त की गई हैं। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के दादूरा इलाके में एक अन्य अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल बरामद की गई हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।

‘ईरान युद्ध के डर से नहीं रुका स्टारलिंक का भारत आना’: स्पेसएक्स VP लॉरेन ड्रायर ने ब्लूमबर्ग के दावों को किया खारिज, बोलीं- सरकार...

SpaceX की VP लॉरेन ड्रायर ने ब्लूमबर्ग के उस दावे को खारिज कर दिया है कि ईरान युद्ध के कारण भारत में स्टारलिंक का लॉन्च रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सार्थक बातचीत जारी है।
- विज्ञापन -