Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाPOK के लिए सेना तैयार है, सरकार जब आदेश करेगी हम अपना काम करेंगे...

POK के लिए सेना तैयार है, सरकार जब आदेश करेगी हम अपना काम करेंगे – जनरल रावत

सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत से पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उस बयान के बारे में सवाल पूछा था जिसमें जितेंद्र सिंह ने कहा था कि सरकार का अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के PoK पर दिए गए बयान के बाद सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) मुद्दे पर भारतीय सेना की स्थिति स्पष्ट की है। मंगलवार (सितम्बर 10, 2019) को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बयान दिया था कि मोदी सरकार का अगला एजेंडा पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में मिलाना है। इस बयान पर आज सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है।

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर सरकार जो आदेश करेगी, सेना उस आदेश के साथ जाएगी। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत से पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उस बयान के बारे में सवाल पूछा था जिसमें जितेंद्र सिंह ने कहा था कि सरकार का अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि इस तरह के मामलों में सरकार कदम उठाती है। भारत सरकार के आदेश पर संस्थाएँ काम करती हैं। उन्होंने कहा कि सेना इसके लिए हमेशा तैयार है।

जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मुद्दे पर हाल ही में बयान दिया था- “यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि यह 1994 में पीवी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली तत्कालीन कॉन्ग्रेस सरकार द्वारा सर्वसम्मति से पारित संकल्प है। यह एक स्वीकार्य रुख है।”

माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को बैकफुट पर डालने के बाद केंद्र सरकार ने PoK के मुद्दे पर भी पाकिस्तान पर दबाव बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -