Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षासमुद्री रास्ते से घुसने की फिराक में आतंकी, POK में दिखा अजगर

समुद्री रास्ते से घुसने की फिराक में आतंकी, POK में दिखा अजगर

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में मसूद अज़हर के भाई रउफ अज़गर की सक्रियता में तेज़ी आ गई है और उसे क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद से भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियाँ भी पूरे घटनाक्रम पर निगाह बनाए हुए हैं।

पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा हमले की आशंका के कारण पंजाब और मुंबई पहले से ही अलर्ट पर हैं। अब नई सूचना आ रही है कि आतंकी समुद्री रास्ते से भारत में प्रवेश कर शांति में खलल डाल सकते हैं। भारत की 7500 किलोमीटर से भी अधिक लम्बी समुद्री सीमा पर नौसेना कड़ी नज़र रख रही है।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि ईस्टर्न और वेस्टर्न सीबोर्ड्स पर नेवी को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। सभी संवेदनशील स्थलों पर रडार की तैनाती की है और कड़ी नजर रखी जा रही है। पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में मसूद अज़हर के भाई रउफ अज़गर की सक्रियता में तेज़ी आ गई है और उसे क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियाँ भी पूरे घटनाक्रम पर निगाह बनाए हुए हैं।

पंजाब में बड़ी संख्या में जैश के कैम्प सीमा के नजदीक शिफ्ट किए जा रहे हैं। पाक सेनाध्यक्ष बाजवा के बयान को भी सेना ने गंभीरता से लिया है। बाजवा ने गीदड़-भभकी दी थी कि ‘कश्मीरियों के हितों की रक्षा के लिए’ पाकिस्तानी फौज किसी भी हद तक जाएगी। भारत के पास पहले से ही गुरुग्राम में Information Management and Analysis Center (IMAC) है जो कोस्टल रडार के चेन और ज्वाइंट ऑपरेशन सेंटर से जुड़ा हुआ है।

2008 में मुंबई में हुए हमले को भी समुद्री रास्ते से दाखिल हुए आतंकियों ने ही अंजाम दिया था। यही कारण है कि इस बार भारतीय सुरक्षा बल, नेवी और ख़ुफ़िया एजेंसियाँ किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं हैं और पहले से ही पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -