Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाPAK ने गुलाम कश्मीर के आतंकी शिविरों को अफगानिस्तान की सीमा पर शिफ्ट किया

PAK ने गुलाम कश्मीर के आतंकी शिविरों को अफगानिस्तान की सीमा पर शिफ्ट किया

ऐसी आशंका है कि विस्फ़ोट से भरी कार के ज़रिए काबुल में स्थित भारतीय दूतावास पर हमला करने की फ़िराक में है। वहीं, कंधार में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर तालिबानी हमला होने की भी आशंका है।

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के काडर भारत-पाकिस्तान की सीमा छोड़कर अफ़गानिस्तान की सीमा में शिफ़्ट हो गए हैं। इस वजह से भारत के राजनयिक मिशन और कार्यालयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी इन्हें निशाना बना सकते हैं। अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के आतंकी अफ़गानिस्तान के प्रांत कुनार, ननगरहार, नूरिस्तान और कंधार में शिफ़्ट हो गए हैं। बता दें कि भारतीय वायु सेना द्वारा बालाकोट आतंकी कैंपों में की गई एयर स्ट्राइक के बाद आतंकियों ने अपना ठिकाना बदला है।

इसके अलावा भारतीय दूतावास पर एक और ख़तरा मंडरा रहा है। ऐसी आशंका है कि विस्फ़ोट से भरी कार के ज़रिए काबुल में स्थित भारतीय दूतावास पर आतंकी हमला करने की फ़िराक में हैं। वहीं, कंधार में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर तालिबानी हमला होने की भी आशंका है।

ख़बर के अनुसार, डूरंड रेखा के पार पाक आतंकियों ने अफ़गान तालिबान और अफ़गान विद्रोही संगठन हक्कानी नेटवर्क के साथ हाथ मिला लिया है। डूरंड रेखा अफ़गानिस्तान से पाकिस्तान को अलग करती है। यहाँ इनके चरमपंथी काडर को विध्वंसक गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाती है। यही एक मुख्य वजह थी जिसके कारण मोदी सरकार ने पाकिस्तान की इमरान ख़ान सरकार द्वारा 1-2 जुलाई को लश्कर नेताओं और आतंकी फंडिंग से जुड़े पाँच चैरिटी संगठनों पर की गई कार्रवाई पर विश्वास नहीं किया था।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आतंकी काडर डूरंड लाइन के पार शिफ़्ट हो गए हैं। जिससे इस साल के अंत में पेरिस सम्मेलन में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट न कर सके। यह संस्था दुनियाभर में आतंकी लेन-देन पर कड़ी नज़र रखता है और इसने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाला रखा है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -