Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाश्रीनगर के लाल चौक के पास सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला: 1 की...

श्रीनगर के लाल चौक के पास सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला: 1 की मौत, करीब 15 घायल

इस ग्रेनेड हमले में 1 नागरिक की मृत्यु के साथ, सुरक्षाकर्मियों समेत आम नागरिकों के घायल होने की ख़बर है। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है। साथ ही सुरक्षाबलोंं ने हमले के तुरंत बाद इलाक़े की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर ग्रेनेड हमले की ख़बर सामने आई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हमले में 1 की मौत और करीब 15 लोग घायल हुए हैं। आतंकियों द्वारा किया गया यह हमला दोपहर 1:20 बजे हुआ।

ख़बर के अनुसार, श्रीनगर में अमीराकदल पुल के पास गनी ख़ान इलाक़े में मौलाना आज़ाद रोड पर संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें सुरक्षाकर्मियों समेत आम नागरिकों के घायल होने की ख़बर है। घायलों को पुलिस और सुरक्षाबलों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया है। साथ ही सुरक्षाबलोंं ने हमले के तुरंत बाद इलाक़े की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने यह ग्रेनेट हमला उस वक्त किया जब लोग बााज़ार में ख़रीददारी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि यहाँ लगी रेहड़ियों से लोग फल-सब्ज़ियाँ लेने आते हैं और अक्सर यहाँ भीड़ लगी होती है। आतंकियों पर नज़र बनाए रखने के लिए इलाक़े में सुरक्षाबलों की तैनाती भी काफ़ी अधिक रहती है।

पिछले महीने 26 अक्टूबर को श्रीनगर के करन नगर इलाक़े में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के एक दल पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इस दौरान छ: जवान ज़ख़्मी हुए थे। हमला CRPF की 144वीं बटालियन को निशाना बनाकर किया गया था, जो सुरक्षा चौकी पर तैनात था। इससे पहले, हाई सिक्योरिटी कहे जाने वाले हरि सिंह मार्ग पर हुए ग्रेनेड हमले में 11 लोग घायल हुए थे।

इसके अलावा, कश्मीर के अनंतनाग में 5 अक्टूबर को भी आतंकियों ने एक ग्रेनेड हमले की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें क़रीब 14 लोग घायल हुए थे। इस हमले में घायल हुए लोगों में एक पत्रकार और एक ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -