Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापटना में पकड़े गए 2 आतंकियों की निशानदेही पर महाराष्ट्र में 1 और आतंकी...

पटना में पकड़े गए 2 आतंकियों की निशानदेही पर महाराष्ट्र में 1 और आतंकी गिरफ्तार

आतंकी शरीयत के पास से दो मोबाइल के अलावा एक एसडी कार्ड बरामद हुआ है। यह आतंकी इस्लामिक स्टेट बांग्लादेश का एक सक्रिय सदस्य था। पकड़े गए आतंकियों ने बताया कि वे पीएम मोदी की होने वाली जनसभा और रैलियों की जानकारी जुटा रहे थे।

हाल ही में पटना जंक्शन के पास 2 संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादी गिरफ्तार हुए थे। जिनकी निशानदेही पर ATS ने कल महाराष्ट्र से एक और आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है।

आतंकी का नाम शरीयत मंडल है। महाराष्ट्र एटीएस और राज्य एटीएस की टीम ने पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ से सटे चाकण इलाके से इसे गिरफ्तार किया है। पूरे ऑपरेशन को कामयाब बनाने में एनआइए का भी खासा योगदान रहा है। गिरफ्तारी के बाद शरीयत को महाराष्ट्र के अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे महाराष्ट्र के कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ATS को सौंप दिया।

आतंकी मूल से रूप से पश्चिम बंगाल के नादिया जिला के हासखली थाना क्षेत्र वाजिदपुर का रहने वाला है। शरीयत से ATS ने पूछताछ पर खुलासा किया है कि वह पटना में गिरफ्तार आतंकवादी अबु सुल्तान और खैरूल मंडल से संपर्क में बना हुआ था।

यहाँ बता दें कि शरीयत के पास से दो मोबाइल के अलावा एक एसडी कार्ड बरामद हुआ है। यह आतंकी इस्लामिक स्टेट बांग्लादेश का एक सक्रिय सदस्य था।। पटना में गिरफ्तार दोनों आतंकियों की तरह यह भी ISIS से जुड़ना चाहता था।

मीडिया खबरों के मुताबिक हाल ही में पकड़े गए आतंकियों ने बताया कि वे पीएम मोदी की होने वाली जनसभा और रैलियों की जानकारी जुटा रहे थे। बांग्लादेश में बैठे इन आतंकियों के सरगना ने उन्हें हिंसक घटनाओं को अंजाम देखर भारत के सामाजिक और धार्मिक माहौल बिगाड़ने की साजिश के साथ भेजा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -