Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षानाम- सौरभ शुक्ला, काम: लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड जुटाना, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाम- सौरभ शुक्ला, काम: लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड जुटाना, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस को काफ़ी समय से सौरभ की तलाश थी। पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए बीते दिनों इस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार (जुलाई 26, 2019) को एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड ने लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने के आरोप में सौरभ शुक्ला नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार सौरभ भारत में रहकर लश्कर के कहने पर उनके लिए फंड जुटाने का काम कर रहा था।

मीडिया खबरों के मुताबिक सौरभ मध्य प्रदेश के सीधी जिले का रहने वाला है। वह प्रयागराज में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा था। सौरभ के पिता टीचर हैं। रविवार को हुई सौरव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि वो भारत से जानकारी जुटाकर पाकिस्तान के सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए तैयबा को दिया करता था। इसके अलावा वह भारत से रुपए जमा करके पाकिस्तान भी भेजता था, ताकि आतंकी अपने मनसूबों को अंजाम दे सकें।

सौरभ फोन और इंटरनेट के माध्यम से लश्कर के सदस्यों से संपर्क करता था। इनसे अलग-अलग बैंक खाताओं में पैसे मंगवाकर आतंकियों तक सप्लाई भी करता था। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस को काफ़ी समय से सौरभ की तलाश थी। पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए बीते दिनों इस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। साथ ही इस मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश एटीएस की भी मदद ली थी। अब फिलहाल, गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों का कहना है कि सौरभ से इस मामले में पूछताछ जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नैहाटी के ‘सिंडिकेट राज’ पर कानून का शिकंजा: पूर्व TMC विधायक सनत डे गिरफ्तार, वसूली-जमीन कब्जे से लेकर 2021 की हिंसा तक के गंभीर...

पूर्व TMC विधायक सनत डे जबरन वसूली, जमीन कब्जाने और चुनावी हिंसा के आरोपों में गिरफ्तार हो गया है। बंगाल पुलिस ने दत्तपुकुर से पकड़ा।

न्यूजलॉन्ड्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप? रेपिस्ट तरुण तेजपाल के बचाव के पुराने रिकॉर्ड के बीच पूर्व कर्मचारियों ने खोली पोल

न्यूजलॉन्ड्री के सह-संस्थापक पर ना केवल रेपिस्ट बचाव करने के आरोप है, बल्कि ऑफिस में महिलाओं संग यौन उत्पीड़न माहौल पैदा करने का भी आरोप है।
- विज्ञापन -