Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजैश-ए-मोहम्मद का 2 आतंकी गिरफ्तार: स्थानीय युवकों का ब्रेनवॉश कर संगठन में करवाता था...

जैश-ए-मोहम्मद का 2 आतंकी गिरफ्तार: स्थानीय युवकों का ब्रेनवॉश कर संगठन में करवाता था शामिल, देता था हथियार

अब्दुल मजीद खान और शौकत अहमद - दोनों आतंकियों का यही नाम है। अब्दुल के पास से पुलिस को हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। वह सीमा पार कई हैंडलर्स के साथ संपर्क में था।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पुलिस ने विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी इलाके में युवाओं को भड़काने का काम और गलत नैरेटिव से उन्हें प्रभावित कर हिंसा का मार्ग अपनाने को उकसाते थे। इसके अलावा यह उन्हें हथियार, गोला बारूद और अन्य संसाधन भी मुहैया करवाते थे।

समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी कि बांदीपोरा पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

इनमें एक संदिग्ध का नाम अब्दुल मजीद खान है। दूसरे का नाम शौकत अहमद है। अब्दुल के पास से पुलिस को हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। सेना की 13आरआर और बांदीपोरा पुलिस ने वुलर वेंटेज पार्क अरगाम में संयुक्त तलाशी अभियान चला कर कड़ी मशक्कत के बाद ज्वाइंट ऑपरेशन में अब्दुल को गिरफ्तार किया।

उसके पास से सुरक्षाबलों ने 1 पिस्टल, 3 लाइव हैंड ग्रेनेड और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राथमिक जाँच में अब्दुल ने खुद ही अपने आपको जैश से जुड़ा बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि वह सीमा पार कई हैंडलर्स के साथ संपर्क में था। उसका काम मासूम युवाओं को बरगला कर संगठन से जोड़ना व उन्हें हथियार मुहैया करवाना था।

अब्दुल के अलावा जैश का आतंकी शौकत अहमद मलिक भी गिरफ्तार हुआ है। वह सोपोर निवासी है। उसके पास से 1 पिस्टल, 5 हैंड ग्रेनेड और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले में पड़ताल की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के बाद यह भी दावा हो रहा है कि इन दोनों आरोपितो से पूछताछ के आधार पर और गिरफ्तारियाँ होने की भी संभावना है।

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयबा के 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि खूफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाकर उन्होंने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। कथिततौर पर इनके पास से सुरक्षाबल को पिस्तौल, तीन मैगजीन और 116 गोलियों समेत संदिग्ध सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -