Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षासेना ने कुपवाड़ा में 2 आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

सेना ने कुपवाड़ा में 2 आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

इस मुठभेड़ में 1 CRPF सुरक्षाकर्मी के बलिदान और तीन के घायल होने की सूचना है। यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के लंगेट इलाके में हो रही है।

भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अभी तक की सूचना के अनुसार दो आतंकी मरे गए हैं। इस मुठभेड़ में 1 CRPF सुरक्षाकर्मी के बलिदान और तीन के घायल होने की सूचना है। यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के लंगेट इलाके में हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीआरपीएफ के एक जवान के बलिदान के अलावा एक जवान घायल भी हुए। साथ ही, जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के दो पुलिसकर्मी कुपवाड़ा में आतंक विरोधी अभियान के दौरान आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में घायल हैं। एक आतंकी जिसे मरा हुआ मान लिया गया था, उसने एक क्षतिग्रस्‍त मकान से निकलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी वजह से सेना को नुकसान उठाना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

बता दें कि दिन में कई बार बीच-बीच में गोलीबारी बंद हुई लेकिन जैसे ही सुरक्षाकर्मी घर की ओर बढ़े, इसी घर में छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -