Homeदेश-समाजगौरक्षकों द्वारा जिस उमर की मॉब लिंचिंग हुई थी, उसका बेटा गो-तस्करी में गिरफ़्तार

गौरक्षकों द्वारा जिस उमर की मॉब लिंचिंग हुई थी, उसका बेटा गो-तस्करी में गिरफ़्तार

कभी गौरक्षकों को लेकर भाजपा पर निशाना साधने वाली कॉन्ग्रेस इस मुद्दे को राजनैतिक रंग नहीं दे पाएगी क्योंकि वर्तमान समय में राजस्थान में कॉन्ग्रेस की ही सरकार है

10 नवंबर 2018 को अलवर जिले के रहने वाले उमर खान गो-तस्करी के शक़ में मॉब लिचिंग का शिकार हो गए थे। गोविंदगढ़ थाने में दर्ज़ मुक़दमे के मुताबिक उमर पिकअप वैन में 6 गाय व बछड़े लेकर अपने दो अन्य साथियों के साथ पकड़े गए थे। इसके बाद भीड़ ने गो-तस्करी के शक में उमर को लिंच कर दिया था।

भीड़ द्वारा उमर को मारे जाने के बाद देश भर में राजस्थान व केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल खड़ा किया जाने लगा था। लेकिन, उमर की मॉब लिंचिंग के ठीक तीन महीने बाद उसके बेटे मकसूद खान को राजस्थान की पुलिस ने गो-तस्करी के जुर्म में गिरफ़्तार किया है। हालाँकि अब कॉन्ग्रेस इस मुद्दे को राजनैतिक रंग नहीं दे पाएगी क्योंकि वर्तमान समय में राजस्थान में कॉन्ग्रेस की ही सरकार है।

गो-तस्करी के आरोप में मकसूद के अलावा 6 अन्य लोगों की भी गिरफ़्तारी हुई है। पुलिस ने मकसूद खान पर यह आरोप लगाया है कि वह ट्रक के पीछे टैंकर में भरकर गायों की तस्करी करता था।

अलवर जिले की खड़ली पुलिस ने राजस्थान-हरियाणा बार्डर पर गो-तस्करी, पुलिस पर फ़ायरिंग, वाहनों की लूट, पुलिस पर हमला करने के जुर्म में सभी 6 पर मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के पास से 315 बोर का कट्टा, 9 जिंदा कारतूस, स्विफ्ट डिजायर कार व अंग्रजी शराब के 40 बोतल (175 ml) मौके पर से जब्त किया है।    

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -