Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापुलवामा पर सभी दल एकजुट, सीमा पार आतंकी को दिया जाएगा मुँहतोड़ जवाब

पुलवामा पर सभी दल एकजुट, सीमा पार आतंकी को दिया जाएगा मुँहतोड़ जवाब

इस दौरान पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया कि जो लोग सीमा पार के इशारे पर चलते हैं, हम ऐसे आतंकवाद को नेस्तनाबूत करने के लिए एकजुट हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर सरकार की तरफ से आज (शनिवार) को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। यह बैठक संसद की लाइब्रेरी में आयोजित की गई। इस बैठक में कॉन्ग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, एनसीपी नेता शरद पवार सहित कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

इस बैठक में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान गृहमंत्री ने हमले के बाद सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की विपक्ष को जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को फ्री हैंड दे दिया गया है।

देश की सुरक्षा में लगे जवान मुँहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। इस दौरान पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया कि जो लोग सीमा पार के इशारे पर चलते हैं, हम ऐसे आतंकवाद को ख़त्म करने के लिए एकजुट हैं।

सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की। सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों को इसके लिए आमंत्रण भेजा गया था। सर्वदलीय बैठक से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में गृह सचिव राजीव गौबा सहित इंटेलीजेंस ब्यूरो(आईबी) के बड़े अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे। इस बैठक में 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले की अब तक की जाँच पर चर्चा की गई ।

इस सर्वदलीय बैठक में गृहमंत्री के अलावा सचिव राजीव गौबा, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, जेपी यादव, के रंगराजन (सीपीएम), नेशनल कांफ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला, चन्दू माजरा, के वेणुगोपाल, जितेंद्र रेड्डी, राम मोहन राय, नरेश गुजराल, डेरेक ओ ब्रायन, सुदीप बंदोपाध्याय, शरद पवार, आनंद शर्मा, आप सांसद संजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -