Homeदेश-समाजपश्चिम बंगाल में TMC विधायक की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में TMC विधायक की गोली मारकर हत्या

टीएमसी विधायक की हत्या ने ममता सरकार की क़ानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है, साथ ही इस बात पर सोचने को भी मजबूर कर दिया है कि जब विधायक स्तर के शख़्स की इस प्रकार सरेआम हत्या हो सकती है तो आम जनजीवन कैसे सुरक्षित रह सकता है?

पश्चिम बंगाल में क़ानून-व्यवस्था किस तरह से ममता सरकार में ध्वस्त है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हीं के विधायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, तृणमूल कॉन्ग्रेस के विधायक सत्यजीत बिश्वास अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णागुंज में अपनी पत्नी और 7 महीने के बेटे के साथ सरस्वती पूजन के लिए गए हुए थे।

बिश्वास जब कार्यक्रम के दौरान मंच से उतर रहे थे तभी कुछ हमलावरों ने क़रीब 100 लोगों की मौज़ूदगी में उनपर गोली चला कर हत्या कर दी। टीएमसी विधायक की हत्या ने ममता सरकार के क़ानून-व्यवस्था की पोल तो खोली ही है, साथ ही इस बात पर सोचने को मजबूर कर दिया है कि जब विधायक स्तर के शख़्स की इस प्रकार सरेआम हत्या हो सकती है तो आम जनजीवन कैसे सुरक्षित रह सकता है?

कॉन्ग्रेस द्वारा घटना का राजनीतिकरण

घटना के बाद टीएमसी ने अपने ही विधायक की हत्या का राजनीतिकरण करते हुए बीजेपी पर हत्या का आरोप लगा दिया। टीएमसी के महासचिव पार्थो चटर्जी ने कहा कि इस हमले के पीछे बीजेपी के हाथ है।

वहीं पूरे मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि विधायक पर हमला, टीएमसी के भीतरी कलेश को दर्शाता है। इससे स्पष्ट होता है कि किस तरह आपसी गुटों में झगड़ा चल रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में 33000+ माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति, योगी सरकार ने मिशन मोड में की भर्तियाँ: योग्यता को मिला सम्मान, जानें कैसे लाखों छात्रों का...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए वर्षों से चले आ रहे भर्ती संकट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

जिस हिंदू की हत्या हुई, अपराधी भी वही: वाह रे सपाइयों तुम्हारें आगे तो गिरगिट भी शरमा जाए, असद के खिलाफ बोलने में जबान...

गाजियाबाद के सूर्यप्रताप हत्याकांड को सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने प्रेम-प्रसंग के नैरेटिव से जोड़ा, साथ ही उसने पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल दिए।
- विज्ञापन -