Homeरिपोर्टUN ने ठुकराई आतंकी सरगना हाफिज़ सईद की माँग: बरकरार रहेगा एक आतंकवादी के...

UN ने ठुकराई आतंकी सरगना हाफिज़ सईद की माँग: बरकरार रहेगा एक आतंकवादी के रूप में प्रतिबंध

2017 में सईद ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए लाहौर स्थित लॉ फर्म के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र में अपील की थी जिसे ठुकरा दिया गया।

संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज़ सईद पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध को हटाने की माँग ठुकरा दी है। आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज़ सईद ने संयुक्त राष्ट्र से यह माँग की थी कि उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों के नाम की लिस्ट से हटाया जाए। लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हाफिज की माँग को ठुकरा दिया। संयुक्त राष्ट्र ने 10 दिसंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले के कारण हाफिज़ सईद पर प्रतिबंध लगाया था।

2017 में सईद ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए लाहौर स्थित लॉ फर्म के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र में अपील की थी। भारत के अलावा अमरीका, यूके और फ्रांस ने भी इस अपील का विरोध किया था। पाकिस्तान ने भी जमात उद दावा और उसके साथी संगठन फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगाने का नाटक किया था लेकिन हाफिज सईद पर कोई कार्रवाई नहीं की। सईद आतंकी संगठन लश्कर ए तय्यबा का भी संस्थापक है।

संयुक्त राष्ट्र की 1267 सेंक्शन कमेटी को हाल ही में जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध भी प्राप्त हुआ है। जैश ए मोहम्मद ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी।

पीटीआई की खबर के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के इंडिपेंडेंट ओम्बुड्सपर्सन डेनियल किप्फर फासियाटि ने बताया कि उनके पास हाफिज़ सईद के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं जिनके आधार पर प्रतिबंध बरकरार रहेगा। भारत ने संयुक्त राष्ट्र को लश्कर ए तय्यबा से संबंधित अतिगोपनीय सूचनाएँ प्रदान की थीं जिनके आधार पर हाफिज सईद पर प्रतिबंध लगा रहेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -