Homeरिपोर्ट'Pak को नहीं देंगे पानी, रावी, ब्यास और सतलुज के पानी से यमुना को...

‘Pak को नहीं देंगे पानी, रावी, ब्यास और सतलुज के पानी से यमुना को सींचेंगे’

गडकरी गंगा नदी को साफ़ करने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा था कि गंगा भारत की संस्कृति एवं इतिहास का अंग है।

केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। गडकरी ने कहा कि पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक कर अब यमुना में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत के अधिकार में जो 3 नदियाँ हैं, उनके लिए प्रोजेक्ट्स तैयार कर लिया गया है। दिल्ली-आगरा से इटावा तक जलमार्ग तैयार किया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार कर लिया गया है। गडकरी ने बागपत को रिवर पोर्ट बनाने का भी ऐलान किया है। किसान अपनी फसल चक्र बदलें और चीनी मिलें गन्ने के रस से एथनॉल बनाएं, तो रोज़गार और आमदनी भी बढ़ेगी।

अभी हाल ही में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर चहुँओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान को दिया गया ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन‘ का दर्जा भी वापस ले लिया है। अब गडकरी के ताज़ा ऐलान के बाद पहले से ही आर्थिक परेशानी से जूझ रहे पाकिस्तान पर संकट के नए बादल मँडराने लगे हैं। भारत में नदी विकास को लेकर चल रही अन्य परियोजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए गडकरी ने कहा:

“सड़कों के साथ-साथ जलमार्ग पर सरकार काम कर रही है। हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली से आगरा जलमार्ग से जा सकेंगे। इसके बाद रिवर पोर्ट भी बागपत में यमुना किनारे बनाए जाने की तैयारी है। पोर्ट से चीनी बांग्लादेश और म्यांमार तक भेजी जाएगी, इसमें ख़र्च कम होगा। प्रयागराज से वाराणसी तक जलमार्ग तैयार है, जल्द ही इसमें रिवर बोट चलेगी। एक बोट में 14 लोग बैठे सकेंगे। गंगा के साथ यमुना, हिंडन, काली समेत अन्य नदियों और नालों के पानी को नमामि गंगे योजना से साफ किया जाएगा।”

बालैनी स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने मेरठ बाईपास से हरियाणा बॉर्डर तक डबल लेन हाईवे और बागपत में यमुना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। इसी मौके पर बोलते हुए गडकरी ने उक्त बातें कही।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले भी दावा कर चुके हैं कि दिल्ली और मथुरा में यमुना की सफाई के लिए जिस गति से काम हो रहा है, उसके पूरा होने पर सवा साल के भीतर नदी का पानी पीने योग्य हो जाएगा। गडकरी गंगा नदी को साफ़ करने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा था कि गंगा भारत की संस्कृति एवं इतिहास का अंग है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -