Homeसोशल ट्रेंडबिहार के क्वारंटाइन सेंटर में 'एक चतुर नार' पर धोती-बनियान में डांस, Video वायरल

बिहार के क्वारंटाइन सेंटर में ‘एक चतुर नार’ पर धोती-बनियान में डांस, Video वायरल

वीडियो में एक व्यक्ति को धोती और बनियान पहने हुए सुपरहिट गीत 'एक चतुर नार' पर नृत्य करते हुए देखा जा रहा है। 5 मिनट 59 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह गाने पर पूरे हाव-भाव के साथ नृत्य कर रहे हैं।

देश ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना का खौफ जारी है, लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे हैं कि इस पल को भी खुशी से जी रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो बिहार के क्वारंटाइन सेंटर से सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति गीत पर नृत्य करके क्वारंटाइन किए गए लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह वीडियो इंटरनेट खूब देखा जा रहा है।

सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति को धोती और बनियान पहने हुए सुपरहिट गीत ‘एक चतुर नार’ पर नृत्य करते हुए देखा जा रहा है। 5 मिनट 59 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह गाने पर पूरे हाव-भाव के साथ नृत्य कर रहे हैं।

इसका क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किए गए प्रवासी मजदूर पूरा आनंद ले रहे हैं। इतना ही नहीं वह बीच-बीच में ताली बजाकर उक्त व्यक्ति का उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इंटरनेट पर इस वीडियो को 3.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बिहार के कटिहार जिले का बताया जा रहा है, जहाँ के सुजापुर में स्थित सर्व लक्ष्मण हाई स्कूल में प्रवासियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।

उक्त व्यक्ति की पहचान रिंकू सिंह के रूप में हुई है, जो कि प्रवासियों के लिए बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में काम करता है। खबरों के मुताबिक रिंकू सिंह एक लोक कलाकार और प्रतिभाशाली थिएटर कलाकार रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह कि कोरोना वायरस महामारी के बीच रिंकू सिंह की जिम्मेदारी सेंटर में भर्ती लोगों को भोजन की व्यवस्था करना है, लेकिन वह इसके अतिरिक्त भी अपनी कलात्मक प्रतिभा से सेंटर में भर्ती किए गए लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

इस बीच रिंकू सिंह का एक दूसरा वीडियो और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दूसरे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिंकू सिंह सलमान खान की हिट फिल्म के गीत ‘तेरी चुनरिया दिल ले गई’ पर जमकर झूम रहे हैं। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -